12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

यहां भी तेंदुए ने पांच ग्रामीणों को किया घायल, घरों में कैद हुए लोग

सीहोर में भी तेंदुए का हमला...। पुलिसकर्मी समेत पांच ग्रामीण घायल...।

2 min read
Google source verification

सीहोर

image

Manish Geete

May 26, 2023

sehore1.png

सीहोरजिले में तेंदुए के आतंक से ग्रामीणों में दहशत है। इस क्षेत्र में कुछ समय से बार-बार तेंदुआ नजर आ रहा था। तेंदुए ने शुक्रवार को सुबह एक गांव में हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में पांच लोग घायल हो गए, जिसमें एक पुलिसकर्मी भी शामिल है। तेंदुए के हमले की खबर लगते ही वन विभाग की टीम ने गांव में डेरा डाल दिया है। अब तेंदुए को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

सीहिर जिले में शुक्रवार को सुबह हुई इस घटना से दहशत का माहौल है। तेंदुए के हमले में पुलिसकर्मी सहित 5 ग्रामीण घायल हो गए हैं। वन विभाग की टीम ने लोगों की मदद से गंभीर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गांव में तेंदुए के घुसने की जानकारी मिलने के बाद लोग दरवाजा बंद करके अपने घरों में दुबके हुए हैं। सीहोर जिले के इछावर थाना क्षेत्र के ग्राम मोयापानी मेंयह घटना हुई है। वन विभाग की टीम तेंदुए का रेस्क्यू करने में जुट गई है।

यह भी पढ़ें : लेपर्ड स्टेट में एक और मौतः ग्रामीणों ने लाठी-पत्थरों से तेंदुए को मार डाला

खरगोन में हमला किया तो ग्रामीणों ने मार डाला

खरगोन जिले में भी शुक्रवार को सुबह तेंदुए के हमले में एक ग्रामीण घायल हो गया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने तेंदुए को घेर लिया और लाठी और पत्थरों से पीट-पीटकर मार डाला। घटना झिरन्या तहसील मुख्यालय से 7 किलोमीटर दूर ग्राम नानकोड़ी की है। इसी से लगा चिरिया वन परिक्षेत्र है। शुक्रवार को सुबह मुकेश पिता मुंशी शौच के लिए जंगल में गया था। इसी दौरान तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। इसके शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़कर वहां पहुंचे गए। इन्होंने देखा कि तेंदुआ मुकेश पर हमला कर रहा है। तभी वहां मौजूद ग्रामीणों ने लाठी-पत्थरों से तेंदुए की जान ने ली। उक्त घटना की सूचना मिलने पर चैनपुर थाने सहित वन विभाग का अमला मौके पर पहुंच गया है। वहीं घायल मुकेश को खरगोन रेफर किया गया है। मृतक तेंदुए की उम्र करीब एक साल बताई जा रही है।

तेंदुआ स्टेट है मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा तेंदुए होने के कारण इस राज्य को तेंदुआ स्टेट का दर्जा मिला हुआ है। एमपी में 3427 तेंदुए हैं। 2018 में देश में सबसे अधिक 3521 तेंदुआ पाए गए हैं, लेकिन चिंता ये है कि उनकी मौत का आंकड़ा भी उतना ही बढ़ा है। विभाग के मुताबिक प्रदेश में इस साल तेंदुओं की संख्या 4 हजार के ऊपर जाएगी। लेकिन, ऐसे मामलों में संख्या बढ़ना मुश्किल ही है।