सीहोर

आंखों पर ब्लेक सनग्लास, सिर पर स्टाइलिश साफा, होली पर पंडित मिश्रा का खास अंदाज

Pandit Pradeep Mishra starts Mahadev ki Holi in Sehore – महादेव की होली के नाम से यह विशेष कार्यक्रम शुरु करवाया।

सीहोरMar 26, 2024 / 03:21 pm

deepak deewan

महादेव की होली में केवल गुलाल और चंदन के पानी का ही इस्तेमाल

Pandit Pradeep Mishra starts Mahadev ki Holi in Sehore – होली पर जब हर कोई जश्न मना रहा है तो भला पंडित प्रदीप मिश्रा कैसे पीछे रहते! अपने गृहनगर सीहोर में इंटरनेशनल कथावाचक पंडित मिश्रा भी होली के रंग में रंगे नजर आए। उन्होंने न केवल खूब होली खेली, बल्कि यहां की एक नवाबी परंपरा भी बदल दी। इतना ही नहीं, होली पर पंडित प्रदीप मिश्रा बेहद स्टाइलिश लुक में दिखे।

सीहोर में धुलेडी के दूसरे दिन होली खेली गई। कथावाचक पंडित मिश्रा ने इसे महादेव की होली का नाम दिया है। महादेव की होली में केवल गुलाल और चंदन के पानी का ही इस्तेमाल किया जाता है। पंडित मिश्रा ने (Pandit Pradeep Mishra) महादेव की होली (Mahadev ki Holi) की पांच महादेव मंदिरों (Mahadev Mandir) में अष्टगंध से जलाभिषेक कर शुरुआत की।

यह भी पढ़ें—कथावाचक की करोड़ों की कमाई! कभी साइकिल से चलते थे पंडित मिश्रा, टीवी और यू ट्यूब से भी खूब आ रहा पैसा

मंगलवार को सबसे पहले चमत्कारेश्वर मंदिर के शिवलिंग का जलाभिषेक किया गया। यहां चंदन के जल से शिवजी का अभिषेक किया गया। इसके साथ ही सीहोर के पांच पुराने शिव मंदिरों में जाकर होली खेली गई। इस मौके पर पंडित मिश्रा के देशभर के अनुयायी महादेव की होली खेलने के लिए सीहोर आए।

सीहारे के प्रसिद्ध महादेव मंदिर (Mahadev Mandir) से महादेव की होली का चल समारोह शुरु हुआ। यह चल समारोह मनकामनेश्वर मंदिर (Mankameshwar Mandir) पर पहुंचा। होली के इस मौके पर पंडित प्रदीप मिश्रा अनूठे अंदाज में दिखे। उन्होंने सिर पर स्टाइलिश साफा बांधा था जबकि आंखों पर ब्लेक सनग्लास पहन रखा था।

यह भी पढ़ें—ऐसी भी होती है बेटी! पिता का बेदर्दी से कत्ल किया, लाश के पास इत्मिनान से करती रही नाश्ता

महादेव की होली की शुरुआत दो साल पहले अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा (Katha Vachak Pandit Pradeep Mishra) ने ही की थी। सन 2022 से उन्होंने महादेव की होली के नाम से यह विशेष कार्यक्रम शुरु करवाया।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.