
पिता की लाश के पास ही बैठकर पकवान खाए
Jabalpur Railway Millennium Colony murderers reach Pune एमपी के जबलपुर में रेलवे की मिलेनियम कॉलोनी में सन्नाटा पसरा हुआ है। यहां रेलवे कर्मचारी राजकुमार विश्वकर्मा और उनके नौ साल के बेटे तनिष्क की तीन दिन पहले बेदर्दी से हत्या कर दी गई। राजकुमार की बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। हैरत की बात तो यह है कि अपने पिता का घर पर ही कत्ल कर देने के बाद बेटी ने वहीं तसल्ली से कई घंटे गुजारे। इतना ही नहीं, पिता की लाश के पास ही बैठकर पकवान भी खाए।
पुलिस की जांच में ये अहम खुलासे हुए हैं। सोमवार को पता लगा कि बेटी अपने प्रेमी के साथ पुणे में है। वहां दोनों ने एक होटल में खाना खाया। यह इनपुट मिलते ही तुरंत एक पुलिस दल पुणे के लिए रवाना हो गया है।
पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि बेटी के प्रेमी आरोपी मुकुल ने दो बके ऑनलाइन मंगाए थे। कॉलोनी परिसर की जांच में पुलिस टीम को मुकुल के क्वार्टर के गैराज के पास एक बका और एक कवर मिला। पुलिस टीम ऑनलाइन सामान डिलेवरी करने वाली कम्पनियों से जानकारी जुटा रही है।
लाश के पास किया था नाश्ता
पिता और भाई के कत्ल में राजकुमार की नाबालिग बेटी भी शरीक है। पुलिस को ऐसे फुटेज कई मिले हैं, जिससे पता चला है कि वह मुकुल के साथ है। घर की जांच में किचिन में कुछ बर्तन मिले जिनमें पकवान बनाए गए थे। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वारदात के बाद राजकुमार की बेटी और मुकुल ने लाश के पास ही नाश्ता भी किया था। वे कत्ल करने के बाद कई घंटों तक घर में रहे।
महाराष्ट्र पहुंची पुलिस
क्राइम ब्रांच समेत पुलिस की अन्य टीमें आरोपी मुकुल की तलाश में जुटी हैं। पुलिस की एक टीम महाराष्ट्र और एक टीम उत्तर प्रदेश के आगरा भेजी गई है। एक टीम इंदौर में है। रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंड पर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। हत्याकांड के मुख्य आरोपी मुकुल की अंतिम लोकेशन कटनी के चांडक चौक पर मिली है।
कई बस बदलीं
वह बस से कटनी के चांडक चौक तक पहुंचा था। पुलिस पूछताछ में बस कंडक्टर ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच करने के साथ लोगों से पूछताछ की, तो पता चला कि बस से उतरने के बाद मुकुल चांडक चौक से रिक्शे से कहीं गया है।
Published on:
18 Mar 2024, 5:04 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.