27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jabalpur GST: अफसर ने बनवाया आलीशान बंगला, खरीदे 7 प्लॉट, झांसा देने के लिए पत्नी की कार में घूमता था

Jabalpur GST: वाणिज्यिक कर अधिकारी मनीष जैन ने कई मकान, एक आलीशान बंगला बनवाया, पत्नी के नाम से खरीदी कार बाइक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

deepak deewan

•

Updated: 27 Oct 2026, 1:13 PM IST

अधिकारी मनीष जैन ने एक आलीशान बंगला बनवाया

अधिकारी मनीष जैन ने एक आलीशान बंगला बनवाया image patrika enhanced AI

Jabalpur GST: मध्यप्रदेश के वाणिज्यिक कर विभाग राज्य जीएसटी (SGST) के एक अधिकारी लोकायुक्त के घेरे में फंस गए हैं। दमोह में पदस्थ वाणिज्यिक कर अधिकारी मनीष जैन पर आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्रवाई की जा रही है। मामले में शिकायत के बाद लोकायुक्त पुलिस ने उनकी जांच की। इसके बाद मंगलवार सुबह मनीष जैन के कई ठिकानों पर छापा मारा गया। लोकायुक्त पुलिस को उनके पास से 7 प्लॉट के दस्तावेज मिले। मनीष जैन ने एक आलीशान बंगला बनवाया है। वे पत्नी के नाम की कार में घूमते थे।

वाणिज्यिक कर अधिकारी मनीष जैन के जबलपुर, भोपाल और सागर में अलग अलग ठिकानों पर सुबह से तलाशी ली जा रही है। लोकायुक्त टीम की शुरुआती जांच के अनुसार उनकी कुल वैध आय करीब 1 करोड़ 4 लाख थी पर व्यय करीब 4 करोड़ रुपए का पाया गया।

लोकायुक्त अधिकारियों के अनुसार मनीष जैन ने अपनी अधिकांश संपत्तियां पत्नी के नाम पर खरीदीं हैं। पिता और मां के नाम पर भी जमीनें खरीदीं। जबलपुर में मनीष जैन ने स्वयं के नाम से 278.74 वर्ग मीटर जमीन खरीदी। इसकी अनुमानित कीमत 14360880 रुपए है।

माता शशि जैन के नाम से मनीष जैन ने सागर के बंडा में 92.93 वर्ग मीटर का प्लाट खरीदा। उस पर मकान भी बनाया। इसकी लागत 2349140 रूपये है।

पिता कोमल चंद जैन के नाम से भी बंडा सागर में 91.07 वर्ग मीटर जमीन खरीदकर उस पर मकान बनाया। इसकी अनुमानित लागत 4319388 रूपए है। पिता कोमल चंद जैन के नाम से मनीष जैन ने बंडा में ही 111.48 वर्ग मीटर पर एक और मकान बनाया है।

पत्नी निधि जैन के नाम मनीष जैन ने खूब संपत्तियां बनाई हैं। जबलपुर में 116.14 वर्ग मीटर भूमि खरीदी है जिसकी अनुमानित कीमत 956375 रुपए है। भोपाल में भी पत्नी नाम से 180 वर्ग मीटर भूमि खरीदी। इस पर मनीष जैन ने शानदार बंगला बनाया है जिसकी अनुमानित कीमत 2287126 रुपए है।

निधि जैन के नाम 402.41 वर्ग मीटर प्लाॅट खरीदा जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1368550 रूपये है। पत्नी के नाम पर मनीष जैन ने भोपाल में 83.18 वर्ग मीटर का फ्लैट खरीदा है जिसकी अनुमानित कीमत 1334630 रूपए है।

मनीष जैन ने अपने और परिजनों के नाम से 3393986 रुपए की बीमा पॉलिसी ली है। पत्नी निधि जैन के नाम से मारुति स्विफ्ट कार एवं सुजुकी एक्सेस खरीदी जिनकी अनुमानित कीमत 5 लाख 10 हजार रुपए है।