27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jabalpur : अधिकारी को भारी पड़ गई 4 करोड़ की खरीदारी, मां-पिता और पत्नी को बना दिया मालामाल

Jabalpur Lokayukta : जबलपुर में वाणिज्यिक कर अधिकारी कार्यालय आयुक्त मनीष कुमार जैन के कई ठिकानों पर छापा, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

deepak deewan

•

Updated: 27 Oct 2026, 11:42 AM IST

जबलपुर लोकायुक्त ने वाणिज्यिक अधिकारी के ठिकानों पर छापा मारा

जबलपुर लोकायुक्त ने वाणिज्यिक अधिकारी के ठिकानों पर छापा मारा- image patrika enhanced AI

Jabalpur Lokayukta : जबलपुर लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है। वाणिज्यिक कर विभाग जबलपुर में वाणिज्यिक कर अधिकारी कार्यालय आयुक्त के पद पर पदस्थ मनीष कुमार जैन के कई ठिकानों पर कार्रवाई की है। अभी तक की जांच में उनकी कुल आय 10373317 रुपए के विरूद्ध कुल 37825707 रुपए का व्यय किया जाना पाया गया है जोकि कुल अर्जित आय का 264.64 प्रतिशत अनुपातहीन है। मनीष कुमार जैन वाणिज्यिक अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। वे जबलपुर के जिलहरी इलाके में रिलाएबल डेवलपर कॉलोनी में रहते हैं ​जहां सुबह सुबह लोकायुक्त टीम ने दस्तक दे दी। जबलपुर लोकायुक्त को उनके खिलाफ अनुपातहीन संपत्ति की शिकायत मिली थी, जांच के बाद उनके ठिकानों पर छापा मारा गया है।

पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश हैं। ऐसे में लोकायुक्त पुलिस उप महानिरीक्षक मनोज सिंह के मार्गदर्शन में जबलपुर लोकायुक्त ने छापामार कार्रवाई की।

आरोपी मनीष कुमार जैन पिता कोमलचंद जैन के ठिकानों पर ये कार्रवाई की गई है। वे वाणिज्यिक कर विभाग आयुक्त जबलपुर में वाणिज्यिक कर अधिकारी के रूप में पदस्थ हैं। मनीष जैन वर्तमान में दमोह में हैं। वे जबलपुर की रिलाएबल डेवलपर कॉलोनी जिलहरी में रहते हैं।

विपुस्था लोकायुक्त जबलपुर पुलिस अधीक्षक अंजूलता पटले को कार्यालय आयुक्त वाणिज्यिक कर विभाग जबलपुर में वाणिज्यिक कर अधिकारी के पद पर पदस्थ मनीष कुमार जैन के द्वारा आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने संबंधी शिकायत प्राप्त हुई थी। इसकी सत्यापन कार्यवाही निरीक्षक बृज मोहन सिंह नरवरिया के द्वारा कारवाई गई।

सुबह 6:00 बजे मारा छापा

जांच में सूचना प्रथमदृष्टया सही पाई गई जाने। इसपर आरोपी मनीष कुमार जैन के विरूद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988(संशोधित 2018) धारा 13(1)बी, 13(2) के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया गया। इसी तारतम्य में मंगलवार को सुबह 6:00 बजे आरोपी मनीष जैन के निवास पर लोकायुक्त टीम ने छापा मारा।

लोकायुक्त पुलिस के अनुसार छापामार कार्रवाई के दौरान आरोपी मनीष कुमार जैन, उनकी पत्नी निधि जैन, पिता कोमल चंद जैन और माता शशि जैन के नाम से कई संपत्तियों का खुलासा हुआ।

अर्जित आय की 264.64 प्रतिशत संपत्ति अनुपातहीन

मनीष कुमार जैन की कुल आय 10373317 रुपए आंकी गई जिसके विरूद्ध कुल 37825707 रुपए का व्यय किया जाना पाया गया है। अभी तक की जांच में अर्जित आय की 264.64 प्रतिशत अनुपातहीन संपत्ति पाई जा चुकी है।