गौरतलब है कि सीहोर जिले के 5 कुटीरों को सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन द्वारा गोद लिया है। उन्हें इसी फाउंडेशन के जरिए जरूरी मदद की जाती है। इससे पहले सचिन तेंदुलकर भी सीहोर जिले की इन कुटीरों में पहुंचे थे। उनका कार्यक्रम भी बेहद गोपनीय रखा गया था। सीहोर जिले में नयापुरा, खापा, बेलपाटी, जामुनझील और सेवनिया में सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन द्वारा कुटीर संचालित की जाती है। इन कुटीरों में यहां के बच्चों की सुबह-शाम पढ़ाया जाता है। इसी के साथ इन कुटीरों में बच्चों को श्रीराम, श्रीकृष्ण के भजन सुनाने के साथ साथ स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरित बातें बताई जाती हैं। बच्चे यहां पढ़ाई के साथ-साथ ड्राईंग और अन्य गतिविधियों में भी भाग लेते हैं।