दरअसल, अमरगढ़ वॉटरफॉल पिकनिक मनाने पहुंचे भोपाल के एयरपोर्ट रोड इलाके में रहने वाले अशोक महेश्वरी झरने पर अपने परिवार के साथ इंज्वाय कर रहे थे। अचानक ही पहाड़ी श्रेत्र में बारिश हुई, जिससे नदी का जल स्तर बढ़ गया। इससे पहले कि महेश्वरी परिवार कुछ समझ पाता इतना तेज हो गया कि परिवार के पांच लोग उसके बीच में ठीक उसी तरह फंस गए, जैसे महाराष्ट्र के लोनावला वॉटरफॉल में वो परिवार फंसा था। इस दौरान घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई।