scriptbreaking news – पूर्व केन्द्रीय मंत्री का निधन, शोक की लहर | breaking news - Former Union minister dies, wave of mourning | Patrika News
सिवनी

breaking news – पूर्व केन्द्रीय मंत्री का निधन, शोक की लहर

– सिवनी में विकास की जननी के नाम से जानी जाती थी विमला बुआ

सिवनीMay 17, 2019 / 12:04 pm

sunil vanderwar

seoni

पूर्व केन्द्रीय मंत्री का निधन, शोक की लहर

सिवनी. पूर्व केन्द्रीय मंत्री विमला वर्मा (९०) का निधन गुरुवार की देर रात जिला अस्पताल में हो गया। विमला वर्मा केवलारी विधानसभा से 90 के दशक तक लगातार 22 वर्षो तक विधायक रही। इसके बाद सिवनी लोकसभा से सांसद चुनी गई। वह केन्द्र व प्रदेश सरकार में मंत्री रही। उन्होंने संजय सरोवर परियोजना, भीमगढ बांध, इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान केवलारी जैसे अमिट विकास कार्य किए। उनके निधन की खबर के बाद समाजिक, धार्मिक, राजनीतिक संगठनों के राष्ट्रीय, प्रादेशिक व स्थानीय पदाधिकारी, सदस्यों में शोक की लहर है। उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन शाम चार बजे तक गिरधर भवन पर रहेगा। शाम चार बजे के बाद अंतिम संस्कार कटंगी रोड स्थित मोक्षधाम में किया जाएगा।
लम्बे समय से अस्वस्थ्य होने के बावजूद पूर्व मंत्री वर्मा ने हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव के लिए मतदान किया था।
भारतीय जनता पार्टी सिवनी के नगर अध्यक्ष नरेन्द्र ठाकुर ने कहा कि सिवनी जिले में ही नहीं अपितु राष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिप्राप्त थी। पूर्व में केंद्रीय व प्रदेश मंत्री रह चुकी हंै। उनको सिवनी के इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा।
स्थानीय विधि महाविद्यालय के सभाकक्ष में पूर्व केंद्रीय मंत्री विमला वर्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। डॉ रामकुमार चतुर्वेदी ने अपने उदबोधन में कहा कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री को बुआ के अलावा आयरन लेडी के नाम से भी जाना जाता था। बताया कि वर्मा ने समाज कल्याण बोर्ड की चैयरमेन के रूप में अपने सार्वजानिक जीवन की शुरुआत की थी। प्रो. अखिलेश यादव ने स्व. वर्मा के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। कहा कि उनका जन्म एक जुलाई 1929 को नागपुर में हुआ था। उन्होंने एमए व बीएड की पढ़ाई करने के बाद एमएलबी विद्यालय में पढ़ाया। जिले मे सर्किट हाउस के पास पूर्व में शिखरचंद जैन कॉलेज में भी उन्होंने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर डॉ. केके चतुर्वेदी, ऋ षभ जैन, नरसिंह राजपूत, इमरान खान, शुभम सनोडिया, शक्ति सिंह जडेजा, राजेश सनोडिया, अखिलेश सनोडिया, विक्रम तंतुमय, हेमलता अहिवार, माधुरी, सुलोचना डहरिया आदि विद्यार्थियों ने श्रद्धांजलि दी। इसके बाद दो मिनट का मौन धारण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

Home / Seoni / breaking news – पूर्व केन्द्रीय मंत्री का निधन, शोक की लहर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो