scriptमुख्यमंत्री चौहान ने किया मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन | Chief Minister Chouhan did Bhumipujanjan College of Medical College | Patrika News
सिवनी

मुख्यमंत्री चौहान ने किया मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन

तीन सौ करोड़ में बनेगा 750 बिस्तरों का सर्वसुविधायुक्त मेडिकल कॉलेज, विकास से दूर ढकलने पर कांग्रेस को लिया आड़े हाथ

सिवनीOct 05, 2018 / 04:21 pm

santosh dubey

CM, Medical College, Bhumi Pujan, BJP

मुख्यमंत्री चौहान ने किया मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन

सिवनी. सिवनी के मेडिकल कॉलेज को हिन्दूस्तान के सर्वाधिक अत्याधुनिक और सुविधायुक्त मेडिकल कॉलेज के रूप में विकास करूंगा। उक्ताशय की बात शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज मैदान में मेडिकल कॉलेज सहित अन्य विकास कार्यों के लोकार्पण व भूमिपूजन करने पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नागरिकों से कही।
सर्वप्रथम मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से मुख्यालय से लगे ग्राम पंचायत कंडीपार में बनने वाले मेडिकल कॉलेज के भूमिपूजन कार्यक्रम में दोपहर 1.45 बजे पहुंचे। यहां बड़ी संख्या में भाजपाईयों ने उनका पुष्पहारों से स्वागत किया। इसके बाद सीएम ने यज्ञ में आहूति डालने के बाद भूमिपूजन का शिलान्यास कर पॉलीटेक्निक मैदान में जनसमूह को सम्बोधित करने पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने सिवनी से न्याय नहीं किया है। सिवनी के हक छीने जाते रहे। चाहे राष्ट्रीय राजमार्ग का मामला हो या फिर शैक्षणिक संस्थाओं, बांधों के पानी का सवाल हो सिवनी के साथ कांग्रेस ने दोहरा और सौतेला व्यवहार किया है। लेकिन इसी धरती पर मैंने यह घोषणा की थी कि सिवनी में मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा। सिवनी से डेढ़-डेढ़ सौ डॉक्टर निकलेंगे। 1964 के बाद लगातार कई वर्षों तक कांग्रेस की सरकार रही लेकिन एक मेडिकल कॉलेज भी कांग्रेस ने नहीं खोला। जब मैं मुख्यमंत्री बना तो सागर में पहला मेडिकल कॉलेज खोला और यह सिलसिला जारी रखा आज सिवनी का 11वां मेडिकल कॉलेज मेरे मुख्यमंत्री बनने के बाद में खोल रहा हूं।
कांग्रेस के समय छह सौ डॉक्टर बनकर तैयार होते थे। मेरे मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार होने दें 2600 डॉक्टर हर साल तैयार होकर निकलेंगे। गांव के अस्पतालों में भी डॉक्टर होंगे। इलाज बेहतर होगा। प्रारम्भिक रूप से 300 करोड़ रुपए भवन, उपकरणों में खर्च होंगे। यहां 750 बिस्तरों का जो अस्पताल सिवनी में बनेगा। बीमारी परिवार को शारीरिक, आर्थिक रूप से तोड़ देती है। लेकिन अब सिवनी-बालाघाट के लोगों को नागपुर इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा। यहां केंसर, हार्ट, किडनी, घुटनों, कुल्हा, का उपचार होगा। एमआरआई, सिटी स्केन सभी की सुविधाएं होंगें। सम्पूर्ण उपचार यहीं करवाऊंगा। सिवनी से लगे आसपास के जिले मंडला, नरसिंहपुर, बालाघाट सभी लोग लाभांवित होंगे।
2022 तक सभी के होंगे पक्के घर
सीएम ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बनने वाले मकान के विषय में कहा कि वर्ष 2022 तक स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ है। 70 हो गए, जिसमें 50 साल तक कांग्रेस ने राज किया। गरीबी हटाओ-हटाओ करते रहे लेकिन कांग्रेस ने गरीबों को पक्की छत तक नहीं दिया। घास-फूस के मकान में गरीब भाई-बहन कच्ची झोपड़ी में पॉलीथिन डालकर रह रहे थे। इस कलंक को मिटाना चाहते हैं। 2022 तक कोई गरीब कच्ची झोपड़ी में नहीं रहेगा। सभी के सिर पर पक्की छत होगी।

 

Home / Seoni / मुख्यमंत्री चौहान ने किया मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो