scriptफोनी का असर, सिवनी में गर्मी से मिली राहत | Fony effect, heat relief from Sion | Patrika News
सिवनी

फोनी का असर, सिवनी में गर्मी से मिली राहत

शनिवार को दिन भर रही धूप-छांव की स्थिति

सिवनीMay 05, 2019 / 11:32 am

mahendra baghel

Fony effect

फोनी का असर, सिवनी में गर्मी से मिली राहत

सिवनी. शनिवार का दिन गर्मी के अन्य दिनों के मुकाबले राहत भरा रहा। दिन भर सूरज की बादलों के बीच लुकाछिपी होती रही, जिससे धरती पर धूप-छांव बनती रही। ओडिशा में तबाही मचा रहे फोनी तूफान का असर सिवनी में भी दिख रहा है। इसी वजह से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज हुई। दिन में हल्के बादल भी मंडराते रहे। इस वजह से धूप की तपन भी कम महसूस हुई। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे के दौरान जिले में हल्की बारिश के साथ अंधड़ भी चल सकती है। बदलते मौसम के मद्देनजर प्रशासन ने किसानों को सामायिक सलाह दी है।
तप रहे शहर को थोड़ी राहत मिली है। दिन में तापमान कम होने के साथ धूप का असर भी कम हो गया है। हालांकि इसके विपरीत रात का पारा जस का तस बना हुआ है। इससे बेचैनी और उमस बढऩे लगी है। ओडिशा में आए तूफान के कारण अगले दो-तीन दिन इसी तरह की स्थिति रहने की संभावना है। मौसम विभाग के जानकार कहते हैं इसके बाद पारा फिर ऊपर चढ़ेगा और गर्मी अपना असर दिखाना शुरू कर देगी। आसमान पर हल्के बादल मंडरा रहे हैं। इस वजह से गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। तूफान के कारण जिले में तेज हवाएं अपना असर दिखाएंगीं। इसके बाद जैसे ही आसमान साफ होगा गर्मी बढ़ेगी।
प्रशासन ने दी सामायिक सलाह
प्रशासन ने फेनी तूफान के मद्देनजर किसानों को सलाह दी है। कृषि विभाग का कहना है कि मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार हल्की से मध्यम वर्षा होने व तीव्र पूर्वी हवाएं चलने की अत्यधिक संभावना हैं। अत: इन परिस्थितियों को देखते हुए किसान भाइयों को सलाह दी गई है कि नमी व तेज हवा से फसल को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए कटी फसल, खुले में रखे अनाज एवं खेतों में तैयार खड़ी फसल को काट कर सुरक्षित स्थान में रखने की समुचित व्यवस्था करें।

Home / Seoni / फोनी का असर, सिवनी में गर्मी से मिली राहत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो