scriptहर संभावित प्रत्याशियों के विजन में किसान का मुद्दा शामिल | Including issue of farmer in every possible candidate's vision | Patrika News
सिवनी

हर संभावित प्रत्याशियों के विजन में किसान का मुद्दा शामिल

चेंजमेकरों ने भी रखे थे जनता के मुद्दे

सिवनीOct 10, 2018 / 07:52 pm

mahendra baghel

jan agenda

mp election 2018 : जनता ने तय कर लिए हैं इस बार के मुद्दे

सिवनी. विजन – कांग्रेस व भाजपा के संभावित उम्मीदवारों ने बताया कि सिवनी को संभाग बनाना। किसानों की एक-एक इंच जमीन को सिंचाई युक्त बनाना। बेरोजगारों के लिए रोजगार स्थापित कराना। किसानों का ऋण माफ कराने के साथ उनके लिए वैकल्पिक रोजगार के साधन उपलब्ध कराना। संपन्न हाट-बाजार स्थापित कराने। पटरी दुकानदारों के लिए आकर्षक जोन बनाना है।
संभावित प्रत्याशियों के विजन-
सिवनी को संभाग बनाना खेती की एक-एक इंच भूमि को सिंचाई युक्त बनाना और बेरोजगारों के लिए, रोजगार के साधन उपलब्ध कराना पहली प्राथमिकता होगी। दिनेश राय मुनमुन, विधायक संभावित भाजपा प्रत्याशी।
सिवनी में विकास का एजेंडा खड़ा करना मेरी प्राथमिकता में शामिल है। प्रदेश के अन्य जिलों की अपेक्षा यह पिछड़ा हुआ है। ऐसे में यहा पर अधिक विकास की आवश्यता है। इसकों ध्यान में रखकर काम किया जाएगा। नरेश दिवाकर पर्व विधायक व संभावित भाजपा प्रत्याशी।
सिवनी विधानसभा में अबतक शहर के लोगों का ही प्रतिनिधित्व मिला है। जबकि ७० प्रतिशत ग्रामीण आबादी विधायक चुनती है। इस लिए मैं ग्रामीण क्षेत्र से विधायक बनाने की मांग जनता से कर रहा हूं। विकास को लेकर कई योजनाएं मन में हैं। मोहन सिंह चंदेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व संभावित कांग्रेस प्रत्याशी।
सिवनी में बेरोजगारी की समस्या जटिल है। इसको दूर करने के लिए स्थानीय वन उपज से संबंधित उद्योग धंधों को बढ़ावा देना प्राथमिकता होगी। किसानों के लिए आय का दूसरा विकल्प तैयार किया जाएगा। पटरी पर रोजगार करने वालों के लिए अलग जोन बनाया जाएगा। नेहा सिंह पूर्व विधायक व संभावित कांग्रेस प्रत्याशी।

Home / Seoni / हर संभावित प्रत्याशियों के विजन में किसान का मुद्दा शामिल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो