scriptबारिश का कहर: सालों पुराना तालाब फूटा, बरसात में ढहा कच्चा मकान | Rain havoc 15 Years old pond burst | Patrika News
सिवनी

बारिश का कहर: सालों पुराना तालाब फूटा, बरसात में ढहा कच्चा मकान

तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश का कहर जारी..नदी-नाले हुए ओवरफ्लो..

सिवनीAug 15, 2022 / 09:24 pm

Shailendra Sharma

seoni.jpg

सिवनी. सिवनी जिले में तीन दिनों से लगातार बारिश का कहर जारी है। नदी, नाले व पुलिया ओवरफ्लो हो गए है। कान्हीवाड़ा का एक कच्चा मकान गिर गया है। मकान गिरने से उसमें निवास करने वाला एक वृद्ध घरेलू सामानों के बीच परेशान नजर आया। वहीं बरघाट विकासखंड के मऊ का तालाब फूट गया। तालाब फूटने के मामले में जलसंसाधन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है। शिकायत के बाद भी उन लोगों ने समय रहते ध्यान नहीं दिया है। नतीजा तालाब फूटने की स्थिति निर्मित हुई है।

 

बारिश के कहर में फूटा तालाब
बरघाट विकासखंड के ग्राम मऊ में बस्ती के पास स्थित करीब डेढ दशक पुराना तालाब तीन से हो रही लगातार बारिश के कहर में फूट गया। तालाब का पानी नाले से होकर धनई नदी में मिल गया। इससे बड़ा हादसा टल गया। यदि पानी नाले से होकर नहीं बहता तो आसपास के खेतों में लगी फसलों को बड़ा नुकसान होता। बताया जा रहा है कि तालाब का निर्माण करीब डेढ़ दशक पूर्व जल संसाधन विभाग ने कराया था।

 

यह भी पढ़ें

16 अगस्त को सभी प्राइवेट व सरकारी स्कूलों की छुट्टी घोषित, कलेक्टर ने जारी किया आदेश




वक्त रहते नहीं दिया ध्यान
ग्रामीणों ने बताया है कि ग्राम मऊ बस्ती से लगे श्मशान मार्ग पर स्थित तालाब के रपटे के पास से पानी का रिसाव हो रहा था। ग्राम पंचायत ने रिसाव रोकने के लिए बोरी बंधान का काम कराया था। पिछले साल भी यह तालाब फूटा था। इससे किसानों के फसलों को नुकसान हुआ था। तालाब के कमजोर होने की जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी गई थी। लगातार बारिश से तालाब ओवरफ्लो हो गया। बोरी बंधान किए जाने से पानी रपटे से होकर बहने लगा। शनिवार देर रात रपटे के किनारे की मिट्टी पानी का दबाव नहीं सह पाया और तालाब फूट गया। गांव के लोगों ने बताया कि इस तालाब के पानी का उपयोग मऊ व लाटगांव के किसान फसलों की सिंचाई के लिए करते हैं।

Home / Seoni / बारिश का कहर: सालों पुराना तालाब फूटा, बरसात में ढहा कच्चा मकान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो