scriptरंगोली बनाई, केश संवारे, मेहन्दी लगाई | Rangoli made, hair groomed, hard working | Patrika News
सिवनी

रंगोली बनाई, केश संवारे, मेहन्दी लगाई

विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

सिवनीFeb 24, 2020 / 09:43 pm

mantosh singh

रंगोली बनाई, केश संवारे, मेहन्दी लगाई

रंगोली बनाई, केश संवारे, मेहन्दी लगाई

सिवनी. शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ललितकला के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। आयोजन प्रभारी एमसी सनोडिय़ा एवं डॉ. सविता मसीह के मार्गदर्शन में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्राचार्य डॉ. सतीश चिले की उपस्थिति में प्रतियोगिता आयोजित आयोजित आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में कलेक्टर प्रवीण सिंह अढ़ायच की धर्मपत्नी निम्मी अढ़ायच, संगीता दुबे, मधु मिश्रा, सविता गौतम एवं ज्योत्सना नावकर सहित अनेक लोग शामिल हुए। महाविद्यालय परिवार ने निम्मी अढ़ायच का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।
मेहन्दी प्रतियोगिता में सोनम भारद्वाज, भारतीय चौरसिया, नीरज कोटन्गे, अंकिता परते, वर्षा चौधरी, निशा पूरी, शोभा उइके, अदिती पटले, प्रतिमा डहेरिया, मनीषा आर्मे, प्रिंयका सूर्यवंशी शामिल हुई।
इसी तरह केश सज्जा में काजल यादव, दिपाली रजक, अंशिका चौरसिया, साक्षी राहंगडाले, तामेश्वरी कटरे, प्रिता चिचले, प्रतिमा डहेरिया, तृप्ति एड़े शामिल हुई। रांगोली प्रतियोगिता में सृष्टि फरकारे, अपूर्वा अवधिया, प्रिंयका सूर्यवंशी, रश्मि, गीता, अदिती, तृप्ति, ललिता, प्रिता आदि शामिल हुई।

Home / Seoni / रंगोली बनाई, केश संवारे, मेहन्दी लगाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो