scriptSmack smuggler : सिवनी की शांत फिजा में जहर घोल रहे स्मैक तस्कर, मुंबई की तर्ज पर टुरिया में होती है पार्टी | smack smuggler news | Patrika News
सिवनी

Smack smuggler : सिवनी की शांत फिजा में जहर घोल रहे स्मैक तस्कर, मुंबई की तर्ज पर टुरिया में होती है पार्टी

– मुंबई, नागपुर और इंदौर से आता है स्मैक, सिवनी के रास्ते पहुंचता है बालाघाट- पैसे वाले घर के युवाओं को पार्टी में बुलाकर चखाते हैं स्मैक, लत लगाने के बाद बनाते है ग्राहक- कोतवाली पुलिस के दो आरोपियों पर कार्रवाई के बाद खुल रहे परत-दर-परत पोल

सिवनीMar 22, 2024 / 11:12 pm

akhilesh thakur

Smack smuggler : सिवनी की शांत फिजा में जहर घोल रहे स्मैक तस्कर, मुंबई की तर्ज पर टुरिया में होती है पार्टी

Smack smuggler : सिवनी की शांत फिजा में जहर घोल रहे स्मैक तस्कर, मुंबई की तर्ज पर टुरिया में होती है पार्टी

सिवनी. जिले की शांत फिजा को इन दिनों किसी की नजर लग गई है। आए दिन चोरी, छिनैती व ठगी की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। इन सबके बीच स्मैक तस्करों ने जहर घोलना शुरू कर दिया है। पैसे वाले घरों के युवा इनके निशाने पर है। उनको आकर्षित करने के लिए तस्कर पेंच टाइगर रिजर्व क्षेत्र से लगे टुरिया के रिसोर्ट में पार्टी आयोजित करते हैं। उन पार्टियों में इन युवाओं को आमंत्रित किया जाता है। वहां पर उनको स्मैक चखाया जाता है। इसके बाद जब उनको इसकी आदत पड़ती है तो ये लोग इसकी बिक्री करते हैं।

पुलिस की एक टीम बीते दिनों टुरिया में पार्टी आयोजित होने की सूचना पर धावा बोलने पहुंची, लेकिन तस्करों को भनक लग गई और वे पार्टी बंद कर फरार हो गए। इसका खुलासा दो आरोपियों को स्मैक तस्करी के मामले में पकड़े जाने के बाद पुलिस ने किया हुआ है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपी ही उक्त पार्टी के आयोजक थे।
कोतवाली पुलिस की माने तो पकड़े गए आरोपी भैरोगंज निवासी दीपक बघेल व बारापत्थर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी राहुल बघेल पहले मुंबई में रह चुके हैं। दीपक कुछ माह पूर्व ही मुंबई से लौटकर आया है। वह अपने साथियों में दीपक मुंबईयां के नाम से भी जाना जाता है। इनके अलावा जिले में आठ से 10 लोग और है जो इस कार्य में संलिप्त है। खास है कि सबका केन्द्र कुरई थाना क्षेत्र का टुरिया है। वहां स्थित रिसोर्ट में आए दिन ये लोग इकट्ठा होते हैं। इसके बाद जिले के कोतवाली, डूंडासिवनी, केवलारी, लखनादौन, छपारा, लखनवाड़ा व बरघाट थाना क्षेत्र के अनुमानित करीब 250-300 नशे के आदी बन चुके युवाओं को इसकी बिक्री करते हैं।

सिवनी के बाद तस्करों ने बालाघाट जिले में भी अपनी पकड़ बनानी शुरू कर दी है। एक वर्ष से अधिक समय से तस्कर बालाघाट में सक्रिय है। बालाघाट में सक्रिय तस्कर के कनेक्शन सिवनी से जुड़े हैं। तस्कर महाराष्ट्र के नागपुर, मुंबई के अलावा इंदौर से स्मैक तस्करी कर सिवनी लाते हैं।

कोतवाली पुलिस ने जिन आरोपियों को पकड़ा था। उनलोगों ने पुलिस को बताया कि वे नागपुर से स्मैक लेकर आए थे, लेकिन वह कौन है, जिसने इनको स्मैक बेचा या जिले के वे कौन लोग है, जिसको ये लोग स्मैक बेचते हैं? इसका खुलासा नहीं हो पाया है। खास है कि पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह जनसंवाद में शामिल होने तीन मार्च को कोतवाली थाना पहुंचे थे। उस समय उनको लोगों ने स्मैक (सफेद पाउडर) के बढ़ते नशे से अवगत कराया था। स्मैक बेचने वालों पर कार्रवाई की मांग की थी। उस समय पुलिस अधीक्षक ने बताया था कि पुलिस इस दिशा में कार्य कर रही है।
नशेड़ी को एक दिन में करने होते हैं तीन हजार रुपए खर्च
स्मैक का नशा महंगा है। नशे के आदी हो चुके नशेड़ी को एक दिन में तीन हजार रुपए खर्च करने पड़ते हैं। इतनी राशि में उसे एक ग्राम स्मैक मिलता है। सिवनी में अभी तक पाउच वाले गुटखा, पानी व खाने के दूसरे पदार्थ में मिलाकर नशेड़ी इसका सेवन कर रहे है। इसका खुलासा भी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई के बाद हुआ है।
वर्जन –
कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को छह ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। स्मैक तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस की अलग-अलग टीम इस दिशा में कार्य कर रही है।
– पूजा पांडेय, एसडीओपी सिवनी

Home / Seoni / Smack smuggler : सिवनी की शांत फिजा में जहर घोल रहे स्मैक तस्कर, मुंबई की तर्ज पर टुरिया में होती है पार्टी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो