scriptपर्यावरण सुरक्षा में ही जीवन रक्षा – एसपी | Survival lies in environmental protection - SP | Patrika News
सिवनी

पर्यावरण सुरक्षा में ही जीवन रक्षा – एसपी

– जलश्रोतों की सफाई और पौधारोपण करने पहुंचे आम से खास तक
– हरित प्रदेश व अमृतम जलम अभियान के तहत ‘पत्रिका’ बना सहयोगी

सिवनीJun 06, 2024 / 06:04 pm

akhilesh thakur

पौधारोपण करते पुलिस अधीक्षक।

पौधारोपण करते पुलिस अधीक्षक।

सिवनी. विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले के अलग-अलग स्थानों पर जलश्रोतों की सफाई की गई। पौधारोपण कर उसके पेड़ बनने तक सुरक्षा का संकल्प लिया गया। इस कार्य में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समाजसेवी संगठनों ने बढ़ चढकऱ हिस्सा लिया। ‘पत्रिका’ के हरित प्रदेश और अमृतम् जलम् अभियान का भी लोग हिस्सा बने। ‘पत्रिका’ व राज्य शिक्षक संघ मप्र सिवनी के तत्वावधान में बबरिया तालाब के पास पौधारोपण किया गया। इसके पूर्व तालाब के पास सफाई की गई। दलसागर तालाब में शहरवासियों व नपा कर्मियों ने सफाई के बाद ‘पत्रिका’ के साथ जल संरक्षण का संकल्प लिया। पुलिस लाइन परिसर में पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह की उपस्थिति में पौधारोपण किया गया। पुलिस अधीक्षक व उपस्थित पुलिसकर्मियों ने पौधारोपण के उसके पेड़ बनने तक सुरक्षा का संकल्प ‘पत्रिका’ के साथ लिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा में ही जीवन रक्षा है। इसलिए जीवन रक्षा के लिए पर्यावरण को सुधारे।
पर्यावरण के उद्देश्य को पूर्ण करने पौधे को गोद लेकर करें जीवन भर संरक्षित-

पुलिस लाइन परिसर में शपथ लेते पुलिस अधीक्षक व अन्य।
पुलिस लाइन परिसर में शपथ लेते पुलिस अधीक्षक व अन्य।
विश्व पर्यावरण दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन परिसर में पुलिसकर्मियों ने पौधारोपण किया। इसकी शुरुआत पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने लाइन में पौधारोपण कर की। पुलिस लाइन परिसर में करीब 100 पौधे लगाए गए। इसकी पुष्टि रक्षित निरीक्षक (आरआई) प्रवीण नायडू ने की। पौधारोपण के बाद पेड़ पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिसकर्मियों का अह्वान करते हुए कहा कि आज के दिन जितने भी पौधे लगाए गए है। उन सभी को गोद लेकर जीवनभर उनको संरक्षित करने का प्रयास करें ताकि पर्यावरण दिवस के मूल उद्देश्य को पूर्ण किया जा सकें। उन्होंने कहा कि किसी शहरवासी को पौधे लगाने हो और उसके पास जगह नहीं है तो वह पुलिस लाइन में आरआई से संपर्क कर पौधा लगा सकते हंै। हर व्यक्ति को एक माह में दो से चार पौधे लगाने चाहिए। कहा कि जब से मैं सिवनी आया हूं। प्रति माह पौधे लगाता हूं। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुरूदत्त शर्मा, डीएसपी प्रदीप बाल्मीकि, एसडीओपी सिवनी पूजा पाण्डेय, कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी, सूबेदार जीतेंद्र रावतकर आदि उपस्थित रहे।
आम से खास तक ने किया दलसागर तालाब में श्रमदान-

‘पत्रिका’ के साथ संकल्प लेते हुए सभापति राजिक अकील, सीएमओ व अन्य।
‘पत्रिका’ के साथ संकल्प लेते हुए सभापति राजिक अकील, सीएमओ व अन्य।
  • गाजर घास उखाड़ा, पेड़ों के पास की सफाई-

    मध्यप्रदेश शासन नगरीय प्रशासन विकास एवं आवास विभाग के निर्देश पर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुधवार को दलसागार तालाब पर श्रमदान करने आम से खास पहुंचे। सुबह सात बजे से श्रमदान शुरू हुआ, जो 10 बजे तक चला।
    आम से खास ने दलसागर तालाब में उगे गाजर घास, बेशरम आदि की सफाई की। जेसीबी व डंपर भी सफाई कार्य में लगा रहा। तालाब के किनारे उगे पेड़ के पास भी साफ-सफाई की गई। सीएमओ आरके कुरवेती ने बताया कि यह अभियान 15 तक चलेगा। इस दौरान नगर पालिका क्षेत्र के तालाब, कुंए आदि साफ-सफाई की जाएगी। नगर पालिका अध्यक्ष शफीक खान ने नपा क्षेत्र के सभी समाजिक संगठन का अह्वान किया है कि वे सभी इस कार्य में बढ़चढकऱ हिस्सा लें। इस अवसर पर भाजपा विधायक दिनेश राय ‘मुनमुन‘, भाजपा जिलाध्यक्ष अलोक दुबे, स्वास्थ्य सभापति राजिक अकील, जलकर सभापति चंदन खताबिया, सामान्य प्रशासन सभापति नेहा प्रथ्यानी, पार्षदगण राजू यादव, संजय भलावी, रवि भांगरे, राजकुमारी बरमैया, नब्बू भाई, विवेक दुबे मोंटू, रवि सैयाम, समाजिक कार्यकर्ता छिद्दीलाल श्रीवास, कलेक्टर क्षितिज सिंघल आदि उपस्थित रहे। दलसागर तालाब पर तीन घंटे तक चले श्रमदान के बाद उपस्थित लोगों ने ‘पत्रिका’ के साथ जल संरक्षण का संकल्प लिया।
पर्यावरण को सुधारने पहले सफाई फिर पौधारोपण-
श्रमदान करते हुए।
श्रमदान करते हुए।
  • ‘पत्रिका’ व राज्य शिक्षक संघ के तत्वावधान में आयोजन-

  • ‘पत्रिका’ व राज्य शिक्षक संघ के तत्वावधान में बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर बबरिया तालाब के पास सफाई व पौधारोपण का आयोजन हुआ। शिक्षकों ने तालाब के पास लगे गाजर घास की सफाई की। इसके बाद जामुन के पौधे लगाए।
    शिक्षक संघ ने ‘पत्रिका’ के हरित प्रदेश व अमृतम् जलम् अभियान की सराहना की। कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के उद्देश्यों की पूर्ति पूर्ति तभी होगी जब हमलोग पृथ्वी को बचाने पेड़ लगाने के साथ जलश्रोतों की सुरक्षा करें। इसके लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा। प्रति वर्ष आने वाले विविभन्न पर्व को लेकर जैसे उत्साह रहता है। वैसा ही उत्साह इस दिशा में भी दिखाना होगा। ऐसा करके ही हमलोग पृथ्वी को हरा-भरा रख सकते हैं। इस अवसर पर विपनेश जैन, सुनील तिवारी, गजेंद्र बघेल, मनीष जंघेला, रामकृष्ण दुबे, ब्रजमोहन बघेल, नरेंद्र राव, विक्की आदि उपस्थित रहे। सभी ने जलश्रोतों की सफाई व पौधे को पेड़ बनने तक सुरक्षा करने का संकल्प लिया।
संकल्प लेते हुए संघ के पदाधिकारीगण।
संकल्प लेते हुए संघ के पदाधिकारीगण।

शहरवासियों से अनुरोध है कि वे जितना संभव हो पेड़ लगाए। प्रतिवर्ष पेड़ के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करें। किसी के पास जगह का अभाव है तो वह पुलिस लाइन व एसपी बंगला में पौधारोपण करें। इससे पूरे शहर को फायदा होगा। तापमान कम रहेगा। गर्मी से राहत मिलेगी। पर्यावरण संवरेगा।
  • राकेश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक सिवनी

Hindi News/ Seoni / पर्यावरण सुरक्षा में ही जीवन रक्षा – एसपी

ट्रेंडिंग वीडियो