script22 हजार 537 बैगा महिलाओं को नहीं मिली राशि | 22 thousand 537 Baiga women did not receive the amount | Patrika News
शाहडोल

22 हजार 537 बैगा महिलाओं को नहीं मिली राशि

बैगा महिला हितग्राही परेशान, हर हितग्राही को दी जाती है एक हजार रुपए की राशि

शाहडोलOct 14, 2019 / 08:02 pm

lavkush tiwari

22 thousand 537 Baiga women did not receive the amount22 हजार 537 बैगा महिलाओं को नहीं मिली राशि

22 thousand 537 Baiga women did not receive the amount22 हजार 537 बैगा महिलाओं को नहीं मिली राशि

शहडोल. बैगा महिला हितग्रहियों को शासन द्वारा दी जाने वाली हर महीने 1000 रुपए की राशि नहीं मिलने के कारण बैगा महिलाएं परेशान हो रही हैं। बताया गया है कि जिले की लगभग २२ हजार ५३७ बैगा महिलाओं के बैंक खाते बैगा विकास अभिकरण द्वारा खोलवाए गए हैं, लेकिन इन महिलाओं को जून महीने से राशि उनके खाते में नहीं दिए जाने के कारण बैगा हितग्राही महिलाएं परेशान हो रही हैं। बताया गया है कि बैगा जनजाति की महिलाओं में कुपोषण दूर करने के लिए सरकार द्वारा हर महिला को 1000 रुपए की राशि उनके बैंक खाते में दी जाती है, लेकिन बजट के अभाव के कारण इन बैगा महिला हितग्राहियों को राशि नहीं मिल पा रही है।
जून से नहीं मिली राशि-
जानकारी में बताया गया है कि मई के बाद जून महीने से जिले की लगभग 22 हजार 537 बैगा महिलाओं के खाते में राशि नहीं पहुंची है, जिससे बैगा हितग्राही महिलाएं कलेक्टर की जनसुनवाई में आए दिन शिकायत दर्ज कराने कलेक्ट्रेट के चक्कर काट रही हैं। बताया गया है कि इनमें से कई ऐसी महिला हितग्राही हैं, जिनके बैंक एकाउंट गलत होने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं कई ऐसी भी महिलाएं हैं जिनके जाति प्रमाण पत्र नहीं होने से उन्हे शासन से दी जाने वाली योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
हर महीने लगभग 2 करोड़ 25 लाख रुपए की राशि-
जानकारी में बताया गया है कि लगभग 22 हजार 537 बैगा हितग्राहियों को 2 करोड़ 25 लाख 37हजार रुपए की राशि बैगा हितग्राहियों के खाते में आन लाइन भुगतान बैगा विकास विभाग के माध्यम से किया जाता है। लेकिन बैगा हितग्राहियों को जून महीने से उनके खाते में राशि नहीं पहुंची हैद्ध इसके पीछे बजट का अभाव होना बताया जा रहा है।
खाते में दी जाएगी राशि-
लगभग 22 हजार से अधिक बैगा महिलाओं को उनके खाते में एक हजार रुपए की राशि आन लाइन दी जाती है। जून महीने से बजट नहीं आया था, अभी अगस्त महीने तक की राशि आई है, जिसे खाते में डलवाया जा रहा है। सितंबर महीने की राशि अभी नहीं आई है।
पीके प्रकाश
पीओ
बैगा विकास

Home / Shahdol / 22 हजार 537 बैगा महिलाओं को नहीं मिली राशि

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो