scriptआंगनबाडिय़ों का हाल देख बिफरे कलेक्टर, दी चेतावनी | Action : collector inspact anganbadis and warn for inporve arrangement | Patrika News
शाहडोल

आंगनबाडिय़ों का हाल देख बिफरे कलेक्टर, दी चेतावनी

कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्र चौरादादर और कबीर चबूतरा का किया निरीक्षण, जिला कार्यक्रम अधिकारी व सुपरवाइजर को जारी होगा नोटिस

शाहडोलJun 23, 2019 / 09:01 pm

shivmangal singh

dindori

आंगनबाडिय़ों का हाल देख बिफरे कलेक्टर, दी चेतावनी

डिंडोरी. कलेक्टर बी. कर्तिकेयन ने जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग मनोज लारोकर और सेक्टर सुपरवाइजर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्र चौरादादर का निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों को नाश्ता एवं भोजन का वितरण नहीं होना पाया गया।
आंगनबाड़ी केन्द्र में टीएचआर भी नहीं पहुंचाया गया है। आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चे अनुपस्थित थे और चार बच्चे कुपोषित होना बताया गया। कलेक्टर ने शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं सेक्टर सुपरवाइजर को कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा है। कलेक्टर ने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्र चौरादादर में तत्काल टीएचआर पहुंचाया जाना सुनिश्चित करें। आंगनबाड़ी केन्द्र का संचालन समयसारिणी के अनुसार होना चाहिए। कुपोषित बच्चों को तत्काल पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती कर उनका उपचार किया जाना सुनिश्चित करे। रोजाना मेनू के आधार पर नाश्ता एवं भोजन बच्चों को वितरित किया जाए।

shahdol
आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों का नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण कर उसे ग्रोथ चार्ट में अंकित करें और बच्चों को खेलने के लिए खिलौने दें। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका नियमित रूप से बच्चों के घर-घर जाकर बच्चों को अनिवार्य रूप से आंगनबाड़ी केन्द्र में लाना सुनिश्चित करेंगे। कलेक्टर ने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों में व्यवस्थाए दुरुस्त करना सुनिश्चित किया जाए। जिससे शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से हो सके। कलेक्टर ने इसके बाद आंगनबाड़ी केन्द्र कबीर चबूतरा का भी निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी केन्द्र में चौदह बच्चे उपस्थित होना बताया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि दर्ज सोलह बच्चों में तीन बच्चे कुपोषित हंै। कलेक्टर ने कुपोषित बच्चों को तत्काल पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती कराने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर बच्चों के भोजन और खिलौनों के बारे में भी जानकारी ली गई। उन्होंने इस अवसर पर ग्रोथ चार्ट का भी अवलोकन किया। कलेक्टर ने इस अवसर पर दस्तक अभियान की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि घर-घर जाकर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य रूप से करें। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी दिलीप कुमार यादव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. मेहरा, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज लारोकर सहित जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Home / Shahdol / आंगनबाडिय़ों का हाल देख बिफरे कलेक्टर, दी चेतावनी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो