scriptदिनभर छाए रहे बादल, दो दिन में 147 मिमी बारिश, बढ़ी गलन, फसलों को भी नुकसान | Clouds prevailed throughout the day, 147 mm of rain in two days, incre | Patrika News
शाहडोल

दिनभर छाए रहे बादल, दो दिन में 147 मिमी बारिश, बढ़ी गलन, फसलों को भी नुकसान

मौसम के बदले मिजाज ने बढ़ाई किसानों की चिंता, कुछ जगहों में ओले भी गिरेजैतपुर क्षेत्र में ओला गिरने से किसानों की फसल को नुकसान

शाहडोलJan 12, 2022 / 12:42 pm

Ramashankar mishra

दिनभर छाए रहे बादल, दो दिन में 147 मिमी बारिश, बढ़ी गलन, फसलों को भी नुकसान

दिनभर छाए रहे बादल, दो दिन में 147 मिमी बारिश, बढ़ी गलन, फसलों को भी नुकसान

शहडोल. तीन दिन से जिले में आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। जिले के कुछ क्षेत्रों में जहां सोमवार की शाम जोरदार बारिश हुई वहीं ओले भी गिरे हैं। वहीं मंगवार को सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे। पूरा दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। तीन दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश की वजह से वातावरण में नमी घुलने से गलन बढ़ गई है। पिछले 48 घंटे में जिले में लगभग 147 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जिसमें सोमवार की सुबह तक 99 मिमी और मंगलवार की सुबह तक जिले भर में 48 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। पिछले तीन दिन से अंचल में बदले हुए मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। ं जैतपुर क्षेत्र में ओले गिरने की वजह से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है।
धान खरीदी भी हो रही प्रभावित
तीन दिन से अंचल में बदले हुए मौसम के मिजाज की बदौलत धान खरीदी भी प्रभावित हुई है। अब जब खरीदी के लिए चार दिन ही शेष रह गए हैं। ऐसे में बारिश की बदौलत कई केन्द्रो में किसानों से धान खरीदी भी नहीं हो पा रही है। जिस वजह से किसानों चिंतित नजर आ रहे हैं। आने वाले दिनो में भी स्थिति ऐसी ही रही तो किसानों के लिए मुश्किल हो जाएगी। ऐसे में किसानों की धान खरीदी को लेकर अभी तक कोई निर्णय भी नहीं लिया गया है। अब खरीदी के लिए चार दिन शेष हैं। मौसम ऐसा ही रहा तो आगामी दिनों में भी खरीदी की स्थिति न के
बराबर रहगी।
किसानों की फसलों को नुकसान
सोमवार की देर शाम जिले के जैतपुर क्षेत्र अंतर्गत भटिया, कोल्हुआ और रसमोहनी की सीमा से लगे क्षेत्रो में झमाझम बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं। जिससे किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। किसानों के खेतो में लहलाहती सरसों की फसल ओले और बारिश की तेज बौछार की वजह से जमीन पर लेट गई। वहीं इनके फूल भी झड़ गए। इसके अलावा बारिश और ओलों की वजह से किसानों की दहलनी फसलों और सब्जियों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका बनी हुई है।
वातवरण में घुली नमी, ठंड ने पकड़ा जोर
बारिश और आसमान में बादल छाए रहने की वजह से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। बारिश की वजह से वातावरण में नमी घुलने की वजह से गलन बढ़ी है। ऐसे में ठंड ने जोर पकड़ा है। आने वाले दिनो में तापमान में और भी गिरावट की संभावना है। बढ़ते हुए ठंड से बचने और आसमान में बादलों का डेरा होने की वजह से पूरा दिन लोग आग के पास बैठे नजर आए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो