scriptराष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का यहां प्रारंभ हुआ शिक्षा वर्ग, प्रशिक्षण के लिए 44 शिक्षक दे रहे अपना समय | Education class of Rashtriya Swayamsevak Sangh started here, 44 teache | Patrika News
शाहडोल

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का यहां प्रारंभ हुआ शिक्षा वर्ग, प्रशिक्षण के लिए 44 शिक्षक दे रहे अपना समय

मप्र, छग और महाराष्ट्र से पहुंचे 371 प्रशिक्षार्थी

शाहडोलMay 17, 2022 / 12:29 pm

Ramashankar mishra

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का यहां प्रारंभ हुआ शिक्षा वर्ग, प्रशिक्षण के लिए 44 शिक्षक दे रहे अपना समय

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का यहां प्रारंभ हुआ शिक्षा वर्ग, प्रशिक्षण के लिए 44 शिक्षक दे रहे अपना समय

शहडोल. सरस्वती शिशु मंदिर पांडवनगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का द्वितीय वर्ष संघ शिक्षा वर्ग का आयोजन किया जा रहा है। यह द्वितीय वर्ष 5 जून तक चलेगा। जिसका। शुभारंभ वर्ग के सर्वाधिकारी श्रीरंग देवरस व क्षेत्र संघचालक अशोक सोहनी ने भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर किया। इससे पूर्व गौपूजन भी किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र संघचालक अशोक सोहनी ने कहा हमें इस वर्ग में देश की संस्कृति, देश का इतिहास व देश के महापुरुषों को समझना है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दुनिया का सबसे बडा संगठन है और दुनिया में सबसे अधिक प्रवासी कार्यकर्ता संघ में ही हैं। स्वयं को प्रवासी कार्यकर्ता बनना है और प्रवासी कार्यकर्ताओं को तैयार भी करना है।
हमको समस्या नहीं बनना है समस्या का समाधान करने वाले कार्यकर्ता बनना है। वर्ग में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ से कुल 368 एवं महाराष्ट्र से 3 कुल 371 प्रशिक्षार्थी भाग ले रहे हैं। इन्हें प्रशिक्षित करने के लिए 44 शिक्षक भी अपना पूर्ण समय देकर वर्ग में रहने वाले हैं । इस वर्ग में स्वयंसेवक प्रतिदिन 4.15 बजे सुबह उठकर रात्रि 10 बजे दीप विसर्जन तक विभिन्न शारीरिक एवं बौद्धिक कार्यक्रमों में अपने समय का समायोजन करेंगे। वर्ग के शुभारंभ अवसर पर संघ के क्षेत्र कार्यवाह अशोक अग्रवाल, सह क्षेत्र कार्यवाह हेमंत मुक्तिबोध, क्षेत्र प्रचारक दीपक विसपुते, क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख सुहास भगत तथा क्षेत्र गौ सेवा प्रमुख विलास गोले उपस्थित रहे। वर्ग के सुचारू रूप से संचालन के लिए सिवनी विभाग के विभाग संघचालक श्रीरंग देवरस, वर्ग कार्यवाह छत्तीसगढ प्रांत के सह कार्यवाह गोपाल यादव तथा वर्ग पालक मध्यक्षेत्र के शारीरिक प्रमुख जितेन्द्र पवार पूर्ण समय वर्ग में उपस्थित रहेंगे।

Home / Shahdol / राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का यहां प्रारंभ हुआ शिक्षा वर्ग, प्रशिक्षण के लिए 44 शिक्षक दे रहे अपना समय

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो