scriptतीन नगरीय निकाय की सीमाओं को एक कर बनाएंगे नगर निगम | Municipal corporation will make the boundaries of three urban bodies o | Patrika News
शाहडोल

तीन नगरीय निकाय की सीमाओं को एक कर बनाएंगे नगर निगम

नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय ने जिला प्रशासन से मांगा प्रस्ताव

शाहडोलSep 04, 2021 / 12:45 pm

Ramashankar mishra

तीन नगरीय निकाय की सीमाओं को एक कर बनाएंगे नगर निगम

तीन नगरीय निकाय की सीमाओं को एक कर बनाएंगे नगर निगम

शहडोल. जिले की दो नगर परिषद और एक नगर पालिका की सीमा को जोड़कर नगर निगम बनाने की तैयारी की जा रही है। जैतपुर विधायक मनीषा ङ्क्षसह द्वारा इसे लेकर पूर्व में मांग की गई थी। जिस पर अमल करते हुए नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय भोपाल द्वारा गुरुवार को पत्राचार किया गया है। जिसमें नगर पालिका धनपुरी, नगर परिषद बुढ़ार और नवगठित नगर परिषद बकहो की आबादी, क्षेत्रफल, राजस्व आय सहित 9 बिन्दुओं की जानकारी चाही गई है। यदि ऐसा हुआ तो जल्द ही धनपुरी, बुढ़ार और बकहो एक होंगे और नगर निगम के रूप में इनकी पहचान होगी। जानकारी के अनुसार कलेक्टर शहडोल के नाम पर 2 सितम्बर को नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय भोपाल से एक पत्र जारी किया गया है। जिसमें उल्लेख किया गया है कि विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी मध्य प्रदेश शासन नगरीय विकास एवं आवास, उप सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय एवं विधायक जैतपुर मनीषा सिंह से प्राप्त पत्र में नगर परिषद बुढ़ार, नगर पालिका परिषद धनपुरी और नगर परिषद बकहो को सम्मिलित कर नगर निगम बनाए जाने प्रतिवेदन अभिमत सहित जानकारी भिजवाने कहा गया है। जिसे देखते हुए 9 बिन्दुओं की जानकारी के साथ पूर्ण प्रस्ताव तैयार कर अभिलेखों एवं स्पष्ट अनुशंसा सहित शीघ्र संचालनालय को भेजें।
कोयलांचल की वजह से आर्थिक आय
जानकारों की माने तो लगभग 45 हजार से अधिक की आबादी वाली नगर पालिका धनपुरी कई मायनों में विशेष पहचान रखती है। प्रदेश की सबसे धनी नगर पालिका के रूप में इसे जाना चाहता है। इसके अलावा चारो तरफ से कोयला खदानों से घिरी होने की वजह से इसे कोयला नगरी के नाम से भी जाना जाता है। जिले में सर्वाधिक आर्थिक गतिविधियां यहीं होती है। साथ ही राजस्व के मामले में भी यह नगर पालिका विशेष महत्व रखती है।
सबसे बड़ी ग्राम पंचायत में थी शामिल
नवगठित नगर परिषद बकहो की बात की जाए तो नगर परिषद बनने के पूर्व यह ग्राम पंचायत थी। जिसे प्रदेश की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत के रूप में पहचान मिली थी। जिसके बाद ही इसे नगर परिषद बनाने की मांग उठी। जनप्रतिनिधियों व स्थानीय नागरिकों द्वारा लगातार उठाई जा रही मांग को ध्यान में रखते हुए इसे नगर परिषद के रूप में गठित किया गया और अब यह नगर निगम का हिस्सा बनने वाली है।
कोयलांचल के रूप में पूरे क्षेत्र की पहचान
नगर परिषद बुढ़ार भी कोयलांचल क्षेत्र में शामिल होने की वजह से अपनी अलग पहचान रखता है। इसके अलावा औद्यागिक गतिविधियों का संचालन भी इस क्षेत्र के आस-पास होने की वजह से आर्थिक रूप से बुढ़ार काफी समृद्ध माना जाता है। यह क्षेत्र काफी समृद्धिशाली माना जाता है। जानकारों की माने तो बढ़ार ट्रांसपोर्ट नगरी के नाम से भी जाना जाता है।
यह है स्थिति
नगर आबादी
धनपुरी 45138
बुढ़ार 23833
बकहो 20830
कुल 89851

Home / Shahdol / तीन नगरीय निकाय की सीमाओं को एक कर बनाएंगे नगर निगम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो