scriptअब मदन महल तक जाएगी अंबिकापुर-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस | Now Ambikapur-Jabalpur Intercity Express will go till Madan Mahal | Patrika News
शाहडोल

अब मदन महल तक जाएगी अंबिकापुर-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस

दस से पन्द्रह मिनट का बढ़ जाएगा ट्रेन का सफर

शाहडोलNov 18, 2019 / 09:43 pm

brijesh sirmour

Superfast train ran again with broken spring

Superfast train ran again with broken spring

शहडोल. जबलपुर रेलवे स्टेशन में ट्रेनों का दबाव कम करने के लिए जबलपुर-अंबिकापुर-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस को मदन महल स्टेशन तक विस्तारित किया गया है। ट्रेन क्रमांक 11265 व 11266 जबलपुर-अंबिकापुर-जबलपुर आगामी 21 नवंबर से अंबिकापुर से मदनमहल तक चलेगी। यह ट्रेन जबलपुर से 13.40 बजे प्रस्थान कर 23 बजे मदन महल पहुंचेगी और अंबिकापुर से 6.15 बजे प्रस्थान कर 15.15 बजे मदनमहल पहुंचेगी।
देरी से आई चार ट्रेनें, यात्री हुए परेशान
शहडोल. संभागीय मुख्यालय के रेलवे स्टेशन में सोमवार को चार ट्रेनें काफी बिलम्ब से आई। जिससे यात्रियों का काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। देरी से आने वाली टे्रनों में छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय रात 23.35 बजे के स्थान पर तीन घंटे देरी से रात 2.40 बजे आई। सुबह 7.10 बजे आने वाली नवतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस साढे चार घंटे बिलम्ब से सुबह 11.45 बजे पहुंची। सुबह 9.10 बजे आने वाली बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस साढे तीन घंटे देरी से दोपहर 12.45 बजे आई। सुबह 11.30 बजे छूटने वाली शहडोल-अंबिकापुर ट्रेन एक घंटा देरी से दोपहर 12.30 बजे गंतव्य को रवाना हुई।

Home / Shahdol / अब मदन महल तक जाएगी अंबिकापुर-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो