scriptशाजापुर के नवनिर्वाचित विधायक ने कॉलेज प्राचार्य से कहा देखिये प्राचार्य जी ये कैसी सफाई…? | The newly elected MLA of Shajapur said to the college principal, see P | Patrika News
शाजापुर

शाजापुर के नवनिर्वाचित विधायक ने कॉलेज प्राचार्य से कहा देखिये प्राचार्य जी ये कैसी सफाई…?

नवीन जयंती पर नवीन कॉलेज में प्रतिमा माल्यार्पण करने के दौरान विधायक ने हाथ से धूल साफ करके प्राचार्य को बताया

शाजापुरDec 11, 2023 / 12:46 am

Ashish Sikarwar

शाजापुर के नवनिर्वाचित विधायक ने कॉलेज प्राचार्य से कहा देखिये प्राचार्य जी ये कैसी सफाई...?

नवीन जयंती पर नवीन कॉलेज में प्रतिमा माल्यार्पण करने के दौरान विधायक ने हाथ से धूल साफ करके प्राचार्य को बताया

 

देखिये प्राचार्य जी ये क्या है। आज नवीन जी की जयंती है और इनकी प्रतिमा स्थल पर सफाई नहीं है। ये गलत है, कम से कम जिनके नाम से ये कॉलेज है उनकी जयंती पर तो यहां सफाई होना चाहिए।

ये बात विधायक अरुण भीमावद ने शुक्रवार को बीकेएसएन कॉलेज में कही। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रकवि और शाजापुर को विश्व पटल पर पहचान दिलाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. बालकृष्ण शर्मा नवीन जी की जयंती शुक्रवार को नगर सहित अंचलों में मनाई। जिला मुख्यालय पर स्थित पं. बालकृष्ण शर्मा नवीन शासकीय पीजी कॉलेज की नवीन वाटिका में स्थापित प्रतिमा स्थल पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अतिथि नवनिर्वाचित विधायक अरुण भीमावद थे। विधायक भीमावद नवीन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए सीढ़ी पर चढ़े तो उन्होंने देखा कि प्रतिमा के प्लेटफार्म पर धूल जमा है। इस पर विधायक ने धूल साफ करते हुए कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. एसके तिवारी को दिखाई। विधायक ने कहा कि ये कैसे सफाई हुई। जयंती के अवसर पर भी यहां सफाई नहीं कराई गई। इस पर प्राचार्य ने कहा कि सफाई व्यवस्था में चूक रह गई हैं।

 

कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ मनाई नवीन जी की जयंती

बीकेएसएन कॉलेज की नवीन वाटिका में नवीन जी की प्रतिमा स्थल पर नवीन जी की जयंती मनाई गई। इस दौरान विधायक भीमावद, नपाध्यक्ष प्रेम जैन, उपाध्यक्ष संतोष जोशी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्याम टेलर, सांसद प्रतिनिधि सोनू सोलंकी, प्रभारी प्राचार्य एवं प्रशासनिक अधिकारी डॉ. एसके तिवारी, कार्यालय प्रमुख रघुवीरसिंह पंवार, लेखापाल प्रवीणकुमार तेलंग, एनसीसी अधिकारी डॉ. वीपी मीणा, प्रो. शकीला खान, प्रो. मीनू गिडवानी, डॉ. दिनेश निंगवाल, डॉ. पीएस परमार, डॉ. अरुणकुमार बोड़ाने, डॉ. बीके सोलंकी, टीकाराम कुशवाह, एनसीसी, एनएसएस स्वयंसेवक, विद्यार्थी उपस्थित रहे। संचालन नवीन जयंती प्रभारी डॉ. पीएस परमार ने किया।

ग्रंथालय में भी मनाई नवीन जी की जयंती

जिला ग्रंथालय में पं. बालकृष्ण शर्मा नवीन की 127वीं जयंती मनाई गई। प्रारंभ में ग्रंथपाल प्रमोद वैद्य ने दीप प्रज्वलन कर नवीन जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। वक्ताओं ने नवीन जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा हमारे लिए गर्व की बात है कि नवीन जी के बाल्यकाल का कुछ समय शाजापुर के वजीरपुरा स्थित रणछोड़ राय (बड़ा द्वारकाधीश) मंदिर में बीता। नवीन जी की काव्य रचनावलियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।

शहीद पार्क में भी हुआ आयोजन

नगर पालिका की ओर से भी नगरीय हाइवे के समीप स्थित शहीद पार्क में शुक्रवार सुबह 10 बजे कार्यक्रम हुआ। नगर के साहित्यकारों का सम्मान नपा ने किया। प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उपस्थित साहित्यकारों ने नवीनजी के जीवन से जुड़े पहलुओं पर प्रकाश डाला। साथ ही विभिन्न रचनाएं भी प्रस्तुत की। इस दौरान जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, साहित्यकार आदि उपस्थित रहे।

चूक हो गई

नवीनजी की प्रतिमा पर कलर भी करवाया गया। सभी जगह सफाई करवाई गई थी। प्लेटफार्म पर चढक़र नहीं देखा था कि सफाई करवाई या नहीं। प्रतिमा स्थल के प्लेटफॉर्म पर धूल को विधायक ने दिखाया था। इसमें चूक रह गई है। सफाईकर्मियों को इस तरह की लापरवाही नहीं करने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं।

डॉ. एसके तिवारी, प्रभारी प्राचार्य, बीकेएसएन कॉलेज-शाजापुर

Hindi News/ Shajapur / शाजापुर के नवनिर्वाचित विधायक ने कॉलेज प्राचार्य से कहा देखिये प्राचार्य जी ये कैसी सफाई…?

ट्रेंडिंग वीडियो