12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नशे में धुत सब इंस्पेक्टर का होटल में हंगामा, पत्नी को रूम देने पर हुआ आग बबूला, Video

Shujalpur News : शराब के नशे में धुत सब इंस्पेक्टर का रात 2 बजे होटल में जमकर हंगामा। होटल मैनेजर को दी गालियां, बंद करने की दे डाली धमकी। जानिए पूरा मामला..।

2 min read
Google source verification
Shujalpur News

Shajapur News :मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के अंतर्गत आने वाले शुजालपुर यानी उच्च शिक्षा मंत्री के गृह क्षेत्र में पुलिस का अलग ही चेहरा सामने आया है। शुजालपुर सिटी थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर ने बुधवार की आधी रात 2 बजे शराब के नशे में जमकर हंगामा किया। होटल मैनेजर से अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की और पकड़कर बंद करने की धमकी दे डाली। बता दें कि, सब इंस्पेक्टर होटल मैनेजर पर इसलिए गुस्सा हो गया क्योंकि उसकी शुजालपुर में ही पदस्थ सब इंस्पेक्टर पत्नी को रूम दे दिया था।

अब इस घटना का एक वीडियो तेजी से वायरल होने लगा है। होटल मैनेजर ने डॉयल 100 को मौके पर बुलाया। हालांकि, होटल पहुंची पुलिस टीम ने पुलिस जवान के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, बल्कि आरोप तो ये भी है कि आला अधिकारी मामला दबाने की कोशिश में जुटे हैं। वहीं, होटल मैनेजर की तरफ से थाने में शिकायत भी दर्ज नहीं की जा रही है।

सिटी थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर का हंगामा

शुजालपुर सिटी थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर विजय खत्री 18 जुलाई रात करीब 2 बजे सिटी मंडी फोरलेन मार्ग स्थित राजमहल होटल पहुंचे। होटल मैनेजर का आरोप है कि सब इंस्पेक्टर शराब के नशे में था। वो शोर मचाकर होटल के मेन गेट पर लगे चैनल गेट को खोलने का कह रहा था। यहां वो लगातार गालियां दे रहा था। मैनेजर ने सब इंस्पेक्टर की स्थिति देखते हुए डॉयल 100 को सूचना दी। डॉयल 100 के आने के बाद मैनेजर ने मुख्य द्वार का चैनल गेट खोला। इसके बाद सब स्पेक्टर होटल के ऊपरी तल पर पहुंचा और होटल मैनेजर से गाली-गलौज करते हुए बदतमीजी करता रहा।

SI की पत्नी को रूम देने पर हंगामा

होटल मैनेजर के अनुसार, एसआई विजय खत्री की पत्नी भारती डावर सिटी थाने में उपनिरीक्षक है। भारती को आइडी कार्ड के आधार पर होटल में रूम दिया था। वहीं, दूसरी तरफ सूत्रों से पता चला है कि सब इंस्पेक्टर खत्री शराब का आदी है। इसी वजह से पति-पत्नी के बीच आए दिन पारिवारिक विवाद होते रहते हैं। खत्री के शराब पीकर आए दिन पारिवारिक विवाद की जानकारी अधीनस्थों से लगी है। इसी पारिवारिक विवाद में सब इंस्पेक्टर पत्नी नाराज होकर होटल में ठहर गई थी। एसडीओपी शुजालपुर पीएस बघेल ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।

हंगामे का वीडियो वायरल

सब इंस्पेक्टर खत्री ने होटल में मचाए उत्पाद और होटल मैनेजर से की गई अभद्रता का वीडियो भी सामने आया है। इसमें सब इंस्पेक्टर होटल मैनेजर से देर तक गाली गलौज करते हुए धमकाते हुए नजर आए। बताया जा रहा है कि सब इंस्पेक्टर की पत्नी इस घटनाक्रम के बाद होटल छोड़कर पति के साथ चली गई थी।