1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूजीसी एक्ट के विरोध में आज शाजापुर में रैली, सवर्ण एकता मंच सौंपेगा ज्ञापन

शाजापुर

image

Ashish Sikarwar

image

Ashsih Singh Sikarwar

Feb 06, 2026

बस स्टैंड से निकलेगी रैली, शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी

शाजापुर. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए कानून के विरोध में शाजापुर में रविवार को सवर्ण एकता मंच के बैनर तले रैली और प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर समाज के विभिन्न संगठनों और प्रतिनिधियों ने पिछले दिनों बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की है। समाजजनों से रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया है। इंटरनेट मीडिया पर भी प्रदर्शन को लेकर लगातार पोस्ट और संदेश साझा किए जा रहे हैं।

रैली का तय मार्ग और कार्यक्रम

सवर्ण एकता मंच के दिलीप शर्मा के अनुसार रैली रविवार दोपहर एक बजे बस स्टैंड से शुरू होगी। यहां से रैली नई सड़क, आजाद चौक, छोटा चौक, सोमवारिया, मगरिया और टेशन चौराहा होते हुए पुनः बस स्टैंड पहुंचेगी। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। आयोजकों का कहना है कि कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित किया जाएगा।

कानून को लेकर जताई आपत्ति

मंच से जुड़े पदाधिकारियों का कहना है कि यूजीसी का नया कानून छात्रों के हित में नहीं है और इसे वापस लिया जाना चाहिए। समाजजनों ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस कानून पर रोक लगाए जाने के फैसले का स्वागत करते हुए इसे पूरी तरह समाप्त करने की मांग की है। उनका कहना है कि इस कानून से सामान्य वर्ग के छात्रों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा और प्रतिस्पर्धा की स्थिति प्रभावित होगी। इसी मांग को लेकर रैली और ज्ञापन कार्यक्रम रखा गया है।