दरअसल, मामला जनपद शामली के कांधला थाना क्षेत्र के दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का है। जहां पुलिस ने एक फर्जी सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम शिव कुमार बताया जा रहा है, जो मेरठ के किठौर का निवासी है। पकड़ा गया आरोपी वाहनों पर रौब गालिब से अवैध उगाई भी करता था। जिसकी सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके बाद कांधला पुलिस ने आरोपी को दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर स्थित खंद्रावली पुलिस चौकी के पास से गिरफ्तार कर लिया।
एसपी अजय कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने बताया कि उसने 2 दिन पूर्व भी मेरठ के बेगम पुल से तीन हजार रुपए में दरोगा की वर्दी खरीदी थी। जिसे पहन कर के वह अपनी दो बेटियों की शादी करने के लिए अपने आप को पुलिसकर्मी दिखा कर अच्छा रिश्ता करना चाहता था। जिससे दान-दहेज से भी बचा जा सके। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।