दरअसल कस्बा जलालाबाद में मदरसे के निकट मकान में रहने वाले चार विदेशी संदिग्ध युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। खुशनुमा कॉलोनी में करीब एक साल से से य़े युवक रह रहे हैं। इनके साथ ही पुलिस ने तीन मदरसा संचालकों को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में गिरफ्तार सातों संदिग्धों के नाम मोहम्मद रिजवान (म्यांमार), नौमान अली (म्यांमार), फुरकान हुसैन (म्यांमार), अब्दुल मजीद (बांग्लादेशी), हफिउल्ला (मदरसा प्रबंधक), कारी अशरफ (मदरसा प्रबंधन), वासिफ (मदरसा प्रबंधक) है।