मेरठ। हाइवे पर कांवड़ियों का रेला और जरा-सी कोई चिंगारी उनकी शांति को पलभर में गुस्से में बदल सकती है। मेरठ में शनिवार की देर रात महिला कांवडिये के अपहरण की सूचना पर पुलिस अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। अधिकारी मौके पर पहुंचे तो मामला कुछ और ही निकला। महिला कांवड़िये के अपहरण का प्रयास कुछ युवकों ने किया था, लेकिन आरोपी अपने मकसद में सफल नहीं हो पाए। जाग हो जाने और शोर मचने के कारण वे मौके से फरार हो गए। आरोपियाें का काफी दूर तक पीछा किया गया, लेकिन अंधेरा होने के कारण वे पकड़ में नहीं आ सके।