scriptखतरे के निशान के करीब पहुंची यमुना, अलर्ट जारी | The water level of the Yamuna reached near the danger mark | Patrika News
शामली

खतरे के निशान के करीब पहुंची यमुना, अलर्ट जारी

लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए यमुना किनारे गोताखोरों की टीम को तैनात कर दिया गया है। बढ़ते जलस्तर से किसान भी अपनी फसलों काे लेकर चिंतित हैं।

शामलीJul 29, 2021 / 08:53 pm

shivmani tyagi

shamli_yamuna.jpg

yamuna

शामली. पहाड़ी क्षेत्र में लगातार हो रही बरसात के बाद यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। अलर्ट में लोगों को यमुना के किनारों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही गश्त बढ़ा दी गई है। आने वाले दिनों में जल स्तर के और अधिक बढ़ने की आशंका है।
यह भी पढ़ें

यू-ट्यूब से सीखा एटीएम मशीन हैक करना और बन गए ठग, बैंक को लगाया लाखों का चूना

बरसात शुरू होने के बाद देशभर के कई इलाकों में जहां बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। ऐसे में कैराना में यमुना का जलस्तर बढ़ने के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। किसान भी चिंतित नजर आ रहे हैं। पिछले कई दिनों से पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण हथिनी कुंड बैराज से यमुना में एक लाख 60 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जो अब धीरे-धीरे बहकर कैराना स्थित यमुना (Yamuna River ) में आ गया है जिसके बाद कैराना यमुना का जलस्तर 230 मीटर पर पहुंच गया है। धीरे-धीरे यमुना का जलस्तर बढ़ता जा रहा है और हथिनी कुंड बैराज से पानी धीरे-धीरे डिस्चार्ज किया जा रहा है। यमुना का जलस्तर बढ़ने के बाद बाढ़ चौकियों व हल्का लेखपालों को प्रशासन ने अलर्ट कर दिया है। इसके साथ ही यमुना ( Yamuna ) के किनारे पर पीएसी के जवान नांव के साथ तैनात किए गए हैं। वहीं आसपास के किसानों को भी प्रशासन द्वारा सतर्कता बरतने के निर्देश दिए जा रहे हैं। यमुना से होकर बरसात का पानी दिल्ली में जाएगा और दिल्ली के निचले इलाकों में बाढ़ आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। यमुना का जलस्तर बढ़ने के बाद किसानों को अपनी फसलें बर्बाद होने का खतरा सताने लगा है।

Home / Shamli / खतरे के निशान के करीब पहुंची यमुना, अलर्ट जारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो