जानकारी के मुताबिक ग्राम बिजरोनी निवासी मनोज कुशवाहा के दो बेटे छोटू उम्र 8 साल, हरवीर उम्र 10 साल शनिवार की सुबह करीब 7 बजे गांव में स्थित नदी पर अपनी भैंसों को लेने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान दोनों बच्चे नदी के गहरे पानी में समा गए और दोनों की पानी में डूबने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। बाद में जब बच्चे घर नहीं लौटे तो बच्चों का पिता मनोज व अन्य लोग नदी पर दोनों बच्चों को देखने पहुंचे दो दोनों बच्चो के शव पानी में उतराते हुए मिले।
मृतक दोनों बच्चों को अस्पलात ले जाने के लिए कोई दूसरा साधन न होने पर बाइक पर बिठाकर गांव से 10 किलोमीटर दूर बदरवास अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया है। वहीं इस हादसे के बाद अस्पताल प्रबंधन की पोल खोली जब बच्चों के शवों पर पर कोई कपड़ा भी नहीं डाला गया है।इन दोनों ही बच्चों को बिना कपड़ों के अस्पताल से पीएम हाउस तक ले गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। यहां बता दे कि मनोज के यही 2 बेटे थे, इनके अलावा उसके कोई औलाद नहीं है। साथ ही मनोज की स्थिति भी खराब है। एक साथ दोनों बच्चों की मौत के बाद गांव में शोक का महौल है।