scriptMP News: जंगल में बैठे लड़का-लड़की को टोका तो मार दी गोली | love couple sitting in jungle young man interrupted them shot him | Patrika News
शिवपुरी

MP News: जंगल में बैठे लड़का-लड़की को टोका तो मार दी गोली

MP News: जंगल में युवती के साथ थे दो लड़के, युवक ने पूछा यहां क्या कर रहे हो तो मार दी गोली…

शिवपुरीJun 09, 2024 / 04:54 pm

Shailendra Sharma

love couple sitting in jungle
MP News: मध्यप्रदेश के शिवपुरी के पिछोर इलाके में एक युवक को गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला मायापुर थाना क्षेत्र के खड़ीचरा के पास के जंगल का है। जहां एक लड़का लड़की जंगल में बैठे हुए थे तभी बाइक से निकल रहे युवक ने उन्हें टोका तो लड़का-लड़की के साथ मौजूद युवक ने कट्टे से गोली मार दी। हालांकि गोली लगने के बाद भी बाइक सवार युवक ने घायल हालत में अपने भाई के साथ मिलकर एक युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

लड़का-लड़की को टोका तो मारी गोली

जानकारी के मुताबिक खडीचरा गांव का रहने वाला रामकुमार यादव अपने भाई इंद्रपाल के साथ दो किमी दूर स्थित गढ़ा सरकार मंदिर पर भगवान के दर्शन करने जा रहा था। दोनों भाईयों को जंगल में दो युवक व एक युवती मिले। इस पर रामकुमार ने उन लोगों से पूछा कि तुम जंगल में क्या कर रहे हो, मंदिर चलना है तो साथ चलो। इसी बात पर से रामकुमार व उसके भाई का विवाद उन तीनो लोगों से हो गया। विवाद ज्यादा हुआ तो एक युवक व युवती वहां से चले गए लेकिन तीसरे युवक ने कट्टे से रामकुमार यादव पर फायर कर दिया। गोली रामकुमार की जांघ में लगी जिसके बाद घायल रामकुमार और उसके भाई ने गोली मारने वाले युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
यह भी पढ़ें

CRANE ACCIDENT: अभी अभी भोपाल में क्रेन गिरने से बड़ा हादसा, मची चीख पुकार

जंगल में क्या कर रहे थे लड़का-लड़की

पुलिस ने पकड़े गए आरोपी से पूछताछ शुरु कर दी है। आरोपी युवक का नाम संजीव लोधी निवासी चमरऊआ गांव बताया गया है। अंदेशा है कि युवक-युवती जंगल में किसी गलत काम के लिए गए थे और रामकुमार व उसके भाई ने जब उन्हें टोका तो विवाद हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस उन लड़का-लड़की के बारे में भी पता लगाने की कोशिश कर रही है।
यह भी पढ़ें

MP News: जबलपुर में पापा की परियों के बीच चले चाकू, दोनों अस्पताल में भर्ती


Hindi News/ Shivpuri / MP News: जंगल में बैठे लड़का-लड़की को टोका तो मार दी गोली

ट्रेंडिंग वीडियो