IND VS AUS LIVE: महज 9 रन के अंतर में गिरे 3 विकेट, आयाराम-गयाराम हो गए बल्लेबाज !

India on Back Foot: चौथे विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी हुई. लग रहा था की अब इंडिया (IND VS AUS LIVE) जीत की ओर बढ़ सकता है, लेकिन पंत ऋषभपंति करना कैसे छोड़ेंगे, ऋषभ क्रीज पर सेट हो चुके थे, लेकिन ट्रेविस हेड की गेंद पर बड़ा शॉट मारने के चक्कर में मिचेल मार्श को कैच थमा बैठे. ऋषभ एक बार फिर बेवजह विकेट फेंक कर चले गए… इसके बाद तो बल्लेबाज आयाराम-गयाराम बन गए

less than 1 minute read
Google source verification

India on Back Foot: चौथे टेस्ट (BGT) में शुरुआती झटकों से उभर कर ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल ने मिलकर पारी को संभाला, दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी हुई. लग रहा था की अब इंडिया जीत (IND VS AUS LIVE) की ओर बढ़ सकता है, लेकिन पंत ऋषभपंति करना कैसे छोड़ेंगे, ऋषभ क्रीज पर सेट हो चुके थे, लेकिन ट्रेविस हेड की गेंद पर बड़ा शॉट मारने के चक्कर में मिचेल मार्श को कैच थमा बैठे. ऋषभ एक बार फिर बेवजह विकेट फेंक कर चले गए… इसके बाद जडेजा भी आते ही वापस चल दिए. जडेजा (2) को स्कॉट बोलैंड ने विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों कैच आउट कराया. पहली पारी के शतकवीर नीतीश रेड्डी इस पारी में कुछ खास नहीं कर पाए और 1 रन बनाकर नाथन लायन का शिकार बने. भारतीय टीम ने 9 रन के भीतर 3 विकेट गंवा दिए हैं और वह बैकफुट पर है

बड़ी खबरें

View All

खेल

ट्रेंडिंग

T20 वर्ल्ड कप