28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

7 लोगों की बेरहमी से पिटाई का VIDEO, आरोप- पिटने वाले सातों मवेशी काटने ले जा रहे थे

-7 लोगों की बेरहमी से पिटाई का VIDEO-पिटने वालों पर मवेशी काटने ले जाने का आरोप-पिटने वालों में बच्चा और बुजुर्ग भी शामिल-सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीधी

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 26 Sep 2022, 7:25 PM IST

News

7 लोगों की बेरहमी से पिटाई का VIDEO, आरोप- पिटने वाले सातों मवेशी काटने ले जा रहे थे

सीधी. मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक साथ 7 लोगों के साथ ग्रामीमों द्वारा बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। मामले ने उस समय तूल पकड़ा जब मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। पड़ताल में पता चला कि, ये घटना जिले के बहरी थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले गोपद किनारे की है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मारपीट करने वालों की तलाश में जुट गई है।


आरोप है कि, मारपीट का शिकार हुए सातों लोग आवारा मवेशियों को कटिंग के लिए बूचड़खाने लेकर जा रहे थे। इसी बीच ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया और उनकी जमकर धुनाई कर दी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि, ग्रामीणों द्वारा सातों लोगों को लात, घूसों के साथ साथ बेल्ट और डंडे से पिटाई कर रहे हैं। हालांकि, मारपीट का शिकार होने वालों में बच्चे और बुजुर्ग भी सामिल हैं।

यह भी पढ़ें- स्कूल के पास नाबालिग छात्रा को रोककर युवक ने की छेड़छाड़ और मारपीट, दोस्त बनाता रहा VIDEO

वीडियो के आधार पर मारपीट करने वालों को तलाश रही पुलिस

हालांकि, पुलिस का ये बी कहना है कि, अब तक इस मामले में किसी भी व्यक्ति की ओर से केस दर्ज नहीं कराया गया है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए मारपीट करने वाले लोगों की पहचान कर उनकी तलाश शुरु कर दी है।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में बनेगा उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का मंदिर, दीपावली पर भूमि पूजन