29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मध्य प्रदेश में बनेगा उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का मंदिर, दीपावली पर भूमि पूजन

मध्य प्रदेश में रहने वाले एमबीए पास एक युवा संत ने योगी अदित्यनाथ का मंदिर बनवाने का फैसला लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 26 Sep 2022, 4:34 PM IST

News

मध्य प्रदेश में बनेगा उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का मंदिर, दीपावली पर भूमि पूजन

भोपाल. जिस तरह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुल्डोजर मामा के नाम से देशभर में ख्याति रखते हैं, ठीक उसी तरह देशभर में बुलडोजर बाबा के नाम से पहचाने जाने वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिर्फ यूपी ही नहीं, बल्कि देशभर में चाहने वाले मौजूद हैं। लीग से अलग हटकर कार्य करने और बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए पहचाने जाने वाले सीएम अदित्यनाथ को लोग खूब पसंद करते हैं। उनके इसी अंदाज से प्रभावित होकर मध्य प्रदेश में रहने वाले एमबीए पास एक युवा संत ने योगी अदित्यनाथ का मंदिर बनवाने का फैसला लिया है। निवाड़ी के टेहरका गांव में युवा संत सत्यनाथ इस मंदिर का निर्माण कराएंगे।

आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के अंतर्गत आने वाले टेहरका गाव में रहने वाले एमबीए पास सत्येन्द्र चतुर्वेदी ने 5 अप्रैल 2017 में योगी आदित्यनाथ को आदर्श मानते हुए संन्यास धारण किया था। सत्येन्द्र योगी आदित्यनाथ से इतने प्रभावित है कि, अब उन्होंने योगी आदित्यनाथ का मंदिर बनवाने का फैसला लिया है। सत्य नाथ आश्रम पर दिवाली के दिन मंदिर का भूमि पूजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- World Tourism Day 2022 : सबसे अलग हैं मध्य प्रदेश के टॉप-10 पर्यटन स्थल, यहां जाने से खुद को रोक नहीं पाएंगे आप


भोपाल से की है MBA की पढ़ाई

सत्येन्द्र चतुर्वेदी (सत्यनाथ) के बारे में बताते चले कि, उन्होंने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई पूरी की है। लेकिन, योगी आदित्यनाथ से प्रभावित होकर उन्होंने साल 2017 में वैराग्य धारण कर लिया। अब उनका नाम सत्येन्द्र चतुर्वेदी से बदलकर हिन्दू सत्यनाथ हो गया है। वो अपनी पुश्तैनी जमीन पर योगी आदित्यनाथ का मंदिर बनाने जा रहे हैं। दिवाली के दिन मंदिर का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

घर में घुसा मगरमच्छ, गांव में मचा हड़कंप, देखें वीडियो