scriptSidhi Rape Case : मोबाइल एप से टीचर की आवाज निकाली, फिर चंगुल में फंसाकर 7 छात्राओं के साथ किया ये गंदा काम | crime news made sound from help of app then raped 7 girl students | Patrika News
सीधी

Sidhi Rape Case : मोबाइल एप से टीचर की आवाज निकाली, फिर चंगुल में फंसाकर 7 छात्राओं के साथ किया ये गंदा काम

Sidhi Crime News : मध्यप्रदेश के सीधी से बड़ा मामला सामने आया है। जहां 7 छात्राओं के साथ दुष्कर्म किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

सीधीMay 27, 2024 / 06:10 pm

Himanshu Singh

sidhi news
Sidhi Rape Case : मध्यप्रदेश के सीधी (Sidhi) जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां कुछ युवकों ने एक एप की मदद से टीचरों की आवाज निकालकर मिलने बुलाया, फिर उनके साथ रेप किया। इस मामले पर रीवा रेंज के आईजी महेंद्र सिंह सिकरवार कहा कि और जांच होने पर पीड़ितों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि पुलिस ने मुख्य आरोपी ब्रजेश प्रजापति सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।


ऐसे छात्राओं को बनाते थे निशाना


पुलिस के मुताबिक, आरोपी मैजिक वॉयस एप से अपनी आवाज बदलकर आदिवासी लड़कियों को फोन किया करते थे और कॉल करके पीड़ित छात्राओं से समस्याएं पूछता थे। जब पीड़ित लड़कियां इसके झांसे में आ जाती थी तो ये उनसे समस्याओं का निराकरण करने के लिए कागजात के साथ बुलाता था और फिर दुष्कर्म करता था। महिलाओं को किसी से कुछ न कहने के लिए धमकाता भी था।
बता दें कि, सभी पीड़िता एसटी कैटेगिरी से है। ये आरोपी उन्हीं को निशाना बनाते थे। जिन्हें स्कॉलरशिप मिलती है। इस मामले का खुलासा एक पीड़िता द्वारा किया गया है।

ये भी पढ़ें – Sidhi Rape Case : सीधी रेप कांड को लेकर एक्शन में ‘मोहन सरकार’, मामले की जांच के लिए SIT गठित

पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया


पुलिस ने मुख्य आरोपी ब्रजेश प्रजापति, राहुल प्रजापति और संदीप प्रजापति को पकड़ा है। ब्रजेश ने दो शादियां की हैं। उसने पहली पत्नी को छोड़ दिया है। आरोपी मजदूरी का काम करती हैं। उसे इस आवाज निकालने वाले एप की जानकारी यूट्यूब से मिली थी। जिसके बाद उसने फोन में इंस्टाल करके छात्राओं को निशाना बनाना शुरु किए हैं।

Hindi News/ Sidhi / Sidhi Rape Case : मोबाइल एप से टीचर की आवाज निकाली, फिर चंगुल में फंसाकर 7 छात्राओं के साथ किया ये गंदा काम

ट्रेंडिंग वीडियो