scriptमहिला ने शरीर में लगाई आग, जलकर हुई खाक | Woman set fire to her body, burnt to death | Patrika News
सीधी

महिला ने शरीर में लगाई आग, जलकर हुई खाक

पुलिस चौकी पथरौला अंतर्गत ओड़ैसा गांव की घटना

सीधीMay 16, 2020 / 10:25 pm

Manoj Kumar Pandey

Woman set fire to her body, burnt to death

Woman set fire to her body, burnt to death

सीधी/पथरौला। मझौली थाना के पुलिस चौकी पथरौला अंतर्गत ग्राम पंचायत ओडै़सा के चुनियाडांड़ी में गत गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात को साहू परिवार की एक 45 वर्षीया महिला ने अज्ञात कारणों से अपने शरीर में आग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना के संबंध में पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका कुशुमकली साहू पति जयलाल साहू 45 वर्ष निवासी ओडै़सा ने गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात तकरीबन 1 बजे कमरे के अंदर अपने शरीर में 5 लीटर घर में रखा केरोसीन डालकर शरीर को आग के हवाले कर दिया। जिससे उसका पूरा शरीर जलकर खाक हो गया।
बताया गया मृतक महिला के तीन लड़के हैं, जो अपने परिवार के साथ दिहाड़ी मजदूरी करने इंदौर व मुंबई गए हुए थे, जो अभी भी लॉकडाउन के कारण वहीं फंसे हुए हैं, घर में मृतक महिला अपने पति के साथ रहती थी। घटना की रात दोनों ने खाना खाया और मृतिका का पति घर के बाहर सोने चला गया तथा मृतिका अंदर कमरे में सोने के लिए चली गई थी। इसी बीच रात्रि में मृतक महिला द्वारा घर में रखे 5 लीटर मिट्टी का तेल डालकर शरीर में आग लगा लिया। जब महिला के शरीर में आग लगने से कपड़े जलने की बदबू पति को महसूस हुई तब मृतिका का पति घर की तरफ देखा तो काफ ी धुंआ उठ रहा था। तब पति ने हल्ला गुहार मचाना शुरू किया और दौड़कर कमरे के पास गया तो अंदर से दरवाजा बंद था। लेकिन कमरे के पीछे तरफ का दरवाजा खुला था। जब तक आसपास के लोगों को जानकारी हुई तब तक महिला बुरी तरह से जलकर खाक हो गई थी। बताया जा रहा है कि मृतक महिला विगत तकरीबन 20 वर्षों से लकवाग्रस्त थी और लकवाग्रस्त होने के कारण काफ ी दुखी भी रहती थी। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि मृतक महिला लकवाग्रस्त होने के कारण दुखी होकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर लिया है। सुबह होते ही घटना की सूचना पुलिस चौकी पथरौला में दी गई। जिस पर चौकी प्रभारी योगेश मिश्रा द्वारा मर्ग कायम कर प्रधान आरक्षक गुलाब सिंह को टीम सहित घटनास्थल पर भेजकर मौका मुआयना करते हुए पंचनामा तैयार करवाया गया। तत्पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली भेजा गया। जहां पोस्टमार्टम उपरांत शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। पथरौला पुलिस द्वारा घटना की विवेचना की जा रही है।

Home / Sidhi / महिला ने शरीर में लगाई आग, जलकर हुई खाक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो