scriptथानागाजी गैंगरेप मामले में सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों ने CM का फूंका पुतला | Alwar Thanagazi gang rape Case RLP protest in sikar breaking | Patrika News
सीकर

थानागाजी गैंगरेप मामले में सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों ने CM का फूंका पुतला

अलवर के थानागाजी में गैंगरेप घटना के विरोध मे आज राष्ट्रीय लोकतांत्रित दल के कार्यकर्ताओं की ओर सीकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया।

सीकरMay 16, 2019 / 05:50 pm

Vinod Chauhan

अलवर के थानागाजी में गैंगरेप घटना के विरोध मे आज राष्ट्रीय लोकतांत्रित दल के कार्यकर्ताओं की ओर सीकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया।

थानागाजी गैंगरेप मामले में सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों ने सीएम का फूंका पुतला

सीकर।
अलवर के थानागाजी में गैंगरेप ( alwar gang rape Case ) घटना के विरोध मे आज राष्ट्रीय लोकतांत्रित दल RLP के कार्यकर्ताओं की ओर सीकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन Protest किया गया। यहां रैली के रूप में पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने घटना के विरोध में और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। जिसके बाद मामले में कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। जिसमें दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और पीडि़त परिवार को 50 लाख का मुआवजा देने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि चुनाव के चलते सरकार ने मामले को जबरन दबाने की कोशिश की। वहीं आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने से बच रही है। गौरतलब है कि आरएलपी के नेता हनुमान बेनीवाल के प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन की बता कहीं थी। जिस पर आज प्रदर्शन में काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Home / Sikar / थानागाजी गैंगरेप मामले में सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों ने CM का फूंका पुतला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो