scriptआग लगने पर भाग नहीं पाई दोनों पैरों से दिव्यांग, जिंदा जली | Disabled woman could not escape after cylinder caught fire, burnt aliv | Patrika News
सीकर

आग लगने पर भाग नहीं पाई दोनों पैरों से दिव्यांग, जिंदा जली

राजस्थान के सीकर जिले के थोई इलाके में शनिवार को गैस सिलेंडर में आग लगने पर एक महिला जिंदा जल गई। मृतका दोनों पैरों से अपंग थी।

सीकरJun 20, 2021 / 01:35 pm

Sachin

आग लगने पर भाग नहीं पाई  दोनों पैरों से दिव्यांग, जिंदा जली

आग लगने पर भाग नहीं पाई दोनों पैरों से दिव्यांग, जिंदा जली

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले के थोई इलाके में शनिवार को गैस सिलेंडर में आग लगने पर एक महिला जिंदा जल गई। मृतका दोनों पैरों से अपंग थी। जो घटना के दौरान रसोई से बाहर नहीं निकल पाई। पति ने बचाने की कोशिश की लेकिन झुलसने के बावजूद भी वह उसे नहीं बचा सका। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की।

आग लगने पर चीखने लगी असहाय अनिता
पुलिस के अनुसार मृतका अनिता पति नानकराम वर्मा के साथ अंबेडकर कॉलोनी में किराए के मकान में रहती थी। जहां एक कमरे में बेडरूम व रसोई साथ ही थी। शनिवार को सुबह चाय पीने के बाद पति शौच करने चला गया तो अनीता खाना बनाने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान चुल्हा जलाते समय सिलेंडर ने आग पकड़ ली। दिव्यांग होने के कारण वह वहां से भाग नहीं पाई और जोर शोर मचाने लगी। जिसे सुनकर पति नानकराम दौड़कर आया। लेकिन, तब तक आग अनिता को चपेट में ले चुकी थी। यह देख नानकराम भी जोर-जोर से चिल्लाने लगा। उसने पत्नी को बचाने के लिए रसोई में जाने की कोशिश भी की लेकिन आग की तेजी की वजह से वह अंदर नहीं जा सका। अदंर जाने के प्रयास में उसके हाथ भी झुलस गए। इसी बीच ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और उन्होंने बड़ी मुश्किल से आग को काबू में किया। लेकिन, तब तक महिला झुलसकर दम तोड़ चुकी थी। बाद में महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया।

कमरा बदलने वाले थे पति- पत्नीे
जानकारी के अनुसार 2010 में पानीपत में शादी के बाद नानकराम पत्नी अनिता के साथ थोई अपने परिवार के बीच आया था। लेकिन, किसी वजह से वह किराए का मकान लेकर अलग रहने लगा। कमरा छत पर होने की वजह से अनिता की परेशानी को देखते हुए वह रविवार को ही कमरा बदलने वाले भी थे। लेकिन, इससे पहले ही हादसे ने अनिता को छीन लिया। बताया जा रहा है कि घर में नया सिलेंडर शुक्रवार को ही लगाया गया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो