scriptप्रदेश में धरने प्रदर्शन की सरकार: परनामी | Government to protest in the state: Parnami | Patrika News
सीकर

प्रदेश में धरने प्रदर्शन की सरकार: परनामी

भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने प्रदेश की गहलोत सरकार पर चुनावों में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया है।

सीकरJan 20, 2021 / 06:59 pm

Sachin

par.jpg

सीकर. भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने प्रदेश की गहलोत सरकार पर चुनावों में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया है। परनामी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद चार बार निकाय व पंचायत चुनाव हुए। जिसमें कांग्रेस सरकार ने सरकारी मशीनरी का जमकर दुरूपयोग किया। लेकिन, फिर भी जनता ने भाजपा का साथ दिया। बुधवार को सीकर पहुंचे परनामी परशुराम भवन में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। जहां उन्होंने गहलोत सरकार को नागरिकता कानून, अनुच्छेद 370, तीन तलाक कानून तथा गो रक्षा विरोधी होने की बात कहते हुए भी निशाने पर रखा। कहा- गहलोत सरकार इस्लामिक देशों में अत्याचार झेल रहे हिन्दू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी, इसाई को भारत की नागरिकता देने का विरोध करते हुए नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ धरना देती है तो कभी जम्मू-कश्मीर में हटी धारा 370 को वापस लागू करने व तीन तलाक कानून को खत्म करने के पक्ष में आंदोलन करती है। बोले, प्रदेश की कांग्रेस सरकार धरने प्रदर्शन की सरकार रह गई है।


भारी मतों से जीतेंगे निकाय चुनाव
परनामी ने प्रदेश मेंं 28 जनवरी से शुरू होने जा रहे 90 निकायों के चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत का दावा भी किया। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों की तरह पालिका चुनावों में भी भाजपा भारी मतों से कांग्रेस को हराएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस से तंग आ चुकी है। यहां कानून व्यवस्था की स्थिति बदहाल है। बिजली व राज्य सरकार के वेट की वजह से बढ़ी पेट्रोल डीजल की दरों ने जनता बेहाल है। नेताओं के संरक्षण में भ्रष्टाचार फैल रहा है। महिलाएं व बच्चियां सुरक्षित नहीं है।

दो साल में कोई उपलब्धि नहीं
प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर परनामी ने कहा कि दो वर्षों में प्रदेश सरकार ने कोई नया काम नहीं किया है। उल्टे भाजपा सरकारी की योजनाओं को भी बंद कर दिया। भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना में गरीबों को मुफ्त इलाज की सुविधा व अन्नपूर्णा रसोई में गरीबों को मिलने वाला सस्ता भोजन बंद करने के अलावा गहलोत सरकार ने रोजगार व बेरोजगारी भत्ते के नाम पर प्रदेश के युवाओं से वादा खिलाफी भी की। उधर, पंचायत के वित्तीय अधिकार छीनकर सरकार अब पालिका के अधिकारी भी छीनना चाहती है। परनामी ने टोल शुल्क, गौशाला अनुदान, कोरोना काल की सुविधाओं ,अंबेडकर भवनों पर रोक जैसे मुद्दों पर भी कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा।

किसानों की आय बढ़ायेंगे बिल
केंद्र सरकार के तीनों कृषि बिलों को भी परनामी ने किसानों का व्यापार व आय बढ़ाने वाला बताया। कहा कि तीनों बिल किसानों की दो गुना करने वाले हैं। लेकिन, कांग्रेस को यह भी बर्दाश्त नहीं है। प्रेसवार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष इंद्रा चौधरी, जिला प्रमुख गायत्री कंवर, पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी व गोरधन वर्मा, जिला महामंत्री भंवरलाल वर्मा, मीडिया प्रमुख जितेंद्र माथुर, बाबूसिंह बाजौर, राजकुमार जोशी आदि मौजूद रहे।

Home / Sikar / प्रदेश में धरने प्रदर्शन की सरकार: परनामी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो