scriptरोज देता था धमकी, सुबह बेटी ने देखा तो इस हाल में मिला पिता | man committed suicide by hanging in sikar rajasthan | Patrika News
सीकर

रोज देता था धमकी, सुबह बेटी ने देखा तो इस हाल में मिला पिता

Man Committed Suicide : डेयरी संचालक ने गुरुवार को फंदा लगा कर सुसाइड ( Suicide in Sikar ) कर लिया। कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

सीकरDec 13, 2019 / 06:16 pm

Naveen

रोज देता था धमकी, सुबह बेटी ने देखा तो इस हाल में मिला पिता

रोज देता था धमकी, सुबह बेटी ने देखा तो इस हाल में मिला पिता

सीकर.

Man committed Suicide : डेयरी संचालक ने गुरुवार को फंदा लगा कर सुसाइड ( Suicide in Sikar ) कर लिया। कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। जांचधिकारी अनिता चौधरी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त संजय उर्फ शिवरतन के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि वह चांदपोल गेट के पास परिवार के साथ रहता था। रामलीला मैदान में उन्होंने दूध की डेयरी कर रखी थी। जांच में पता लगा कि वह शराब पीने का आदी था। वह डेयरी में ही अधिकतर रहता था।

Sikar crime News : सुबह संजय की बेटी व अन्य परिजन आए तो वह फंदे से लटकता हुआ मिला। उसे फंदे से उतार कर परिजन नजदीक ही कंपाउंडर के पास ले गए तो उसने एसके अस्पताल में ले जाने को कहा। एसके अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने सूचना मिलने के बाद पहुंच कर शव का पोस्टमार्टम करवाया।

यह भी पढ़ें

होटल में पुलिस की रेड, दो युवतियों समेत 15 युवकों को इस हाल में पकड़ा, देह व्यापार का भंडाफोड़

रोज देता था मरने की धमकी
भतीजे चंद्रप्रकाश ने बताया कि उसका चाचा संजय आदतन शराबी था। वह नशे में खुद फांसी लगाने की धमकी देता था। बुधवार रात को वह घर में सो गया। सुबह जब उसकी बेटी डेयरी पर पहुंची तो उसने अपने पिता को फंदे पर झूलता देखा। उसने परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।एसआई अनिता ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो