scriptसीकर भाजपा प्रत्याशी सुमेधानंद सरस्वती की जीत, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, औपचारिक घोषणा बाकी | rajasthan lok sabha election 2019 bjp win celebration start sikar live | Patrika News
सीकर

सीकर भाजपा प्रत्याशी सुमेधानंद सरस्वती की जीत, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, औपचारिक घोषणा बाकी

Rajasthan Lok Sabha Election Results 2019 : सीकर संसदीय सीट पर भाजपा की जीत लगभग तय है। मतगणना के नतीजों में भाजपा के प्रत्याशी सुमेधानंद सरस्वती 2 लाख 82 हजार 375 वोट से आगे चल रहे है।

सीकरMay 23, 2019 / 07:40 pm

Vinod Chauhan

सीकर के भाजपा प्रत्याशी सुमेधानंद सरस्वती की जीत, कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष महरिया की करारी हार, बस कुछ देर में होगी जीत की औपचारिक घोषणा

sikar

सीकर।
सीकर संसदीय सीट ( Sikar lok sabha election Results Live ) पर भाजपा की जीत तय है। मतगणना के नतीजों में भाजपा के प्रत्याशी सुमेधानंद सरस्वती 2 लाख 82 हजार 375 वोट से आगे चल रहे है। अब तक भाजपा को 743536 वोट मिले है। वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी सुभाष महरिया को वोट 460801 मिले है। कुल 13 लाख 11 हजार में अब तक 1280679 की मतगणना हो चुकी है ऐसे में भाजपा के सुमेधानंद सरस्वती की जीत सुनिश्चित हो गई है। इससे उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर खुशियां मनाना शुरू कर दिया है। भाजपा कार्यालय में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुट गए हैं। यहां अभी से ढोल पर कार्यकर्ता नाचकर खुशी का इजहार कर रहे हैं। सीकर के साथ ही प्रदेश में भी भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्र का माहौल बना हुआ है।

( Rajasthan Lok Sabha Election Results 2019 )

Sikar Lok Sabha Election Live Update :

Sumedhanand Saraswati ( BJP )- 743536

Subhash Maharia ( Congress )- 460801

गौरतलब है सीकर में Congress का पलड़ा भारी रहा है। अब तक हुए 16 लोकसभा चुनाव में से 7 बार कांग्रेस, 4 बार भाजपा ने जीत दर्ज की। 2014 के लोकसभा चुनाव में चली मोदी लहर में यहां कांग्रेस का गढ़ ढह गया और भाजपा के उम्मीदवार सुमेधानंद सरस्वती ने जीत दर्ज की। इस बार भी भाजपा ने सुमेधानंद पर भरोसा जताते हुए फिर से मैदान में उतारा है। अब तक के आंकड़ों के अनुसार मोदी लहर फिर से दिखाई दे रही है। यहां दोनों पार्टियों के बीच डेढ़ लाख से भी ज्यादा मतों का अंतर है। फिलहाल दोपहर 3 बजे बाद परिणाम साफ हो सकेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो