scriptजिस बहन का बलात्कार किया, हत्या के बाद उसी के साथ मिलकर पत्नी ने दफनाया शव | wife murder husband due to rape of her sister | Patrika News
सीकर

जिस बहन का बलात्कार किया, हत्या के बाद उसी के साथ मिलकर पत्नी ने दफनाया शव

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में मंगलवारा रात बहन से बलात्कार करने के आरोपे में पति की हत्या करने वाली गर्भवती पत्नी ने पुलिस के सामने कई अहम खुलासे किए हैं।

सीकरJun 04, 2020 / 11:59 am

Sachin

जिस बहन का बलात्कार किया, हत्या के बाद उसी के साथ मिलकर पत्नी ने दफनाया शव

जिस बहन का बलात्कार किया, हत्या के बाद उसी के साथ मिलकर पत्नी ने दफनाया शव

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में मंगलवारा रात बहन से बलात्कार करने के आरोपे में पति की हत्या करने वाली गर्भवती पत्नी ने पुलिस के सामने कई अहम खुलासे किए हैं। पत्नी को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जिसने बताया कि गर्भवति होने पर उसने नाबालिग बहन को घर में मदद के लिए बुलाया था। उसी के साथ पति ने बलात्कार किया तो उससे बर्दाश्त नहीं हुआ। 9 महीने की गर्भवती होने के चलते वह पति का मुकाबला नहीं कर सकती थी। ऐसे में उसने रात में पति के सोने का इंतजार किया। पति के सोने के बाद वह रात तीन बजे कुल्हाड़ी लेकर उसके पास गई और नींद में ही उसके सिर व गले पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसी बीच पति की चीख सुनकर पास सो रही उसकी बहन भी जाग गई। जिसके बाद दोनों ने मिलकर उसका शव घसीटा और मकान के पीछे ले जाकर गड्ढा खोदकर दफना दिया। सबूत मिटाने के लिए एकबारगी पति के खून से सने हुए कपड़े भी जला दिए। गौरतलब है कि मंगलवार रात को पति की हत्या करने के बाद गर्भवती पत्नी बुधवार को खुद ही पुलिस थाने चली गई थी। जहां उसने सारी घटना पुलिस को बता दी थी। जिसके बाद पुलिस ने गड्ढे से शव निकलवाकर उसका पोस्टमार्टम किया था। पुलिस के मुताबिक दोनों की सात साल पहले ही शादी हुई थी। जिसके दो साल बाद उन्होंने एक बेटी को भी जन्म दिया। जो अब पांच साल की है।

बलात्कार की पुष्टि
इधर, पुलिस ने बुधवार को पत्नी की बहन का मेडिकल मुआयना भी करवाया। जिसमें नाबालिग बहन के साथ बलात्कार की पुष्टि हुई है। पुलिस ने बहन व पांच साल की बेटी को परिजनों को सौंप दिया है।

डबल मर्डर का आरोपित भतीजा तीन दिन के रिमांड पर

खाटूश्यामजी. रामगढ़ कस्बे में मंगलवार को सगे बुजुर्ग दम्पती की निर्मम हत्या के आरोपी भतीजे को नाकाबंदी कर पुलिस ने धर दबोचने के बाद बुधवार को गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायालय ने आरोपित को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। दांतारामगढ थाना प्रभारी लाल सिंह यादव ने बताया कि मृतक दंपती जमन लाल व सुंदरी देवी और आरोपी मांगीलाल स्वामी के परिवार में मकान को लेकर काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था। जिसको लेकर मंगलवार को दोपहर में आरोपित मांगीलाल ने दोपहर में घर पर सो रहे बुजुर्ग दंपत्ति की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो