scriptसीएम राइज स्कूल: अभी सिर्फ नाम बदला, व्यवस्थाएं वही पुरानी | CM Rise School: just changed name, same old arrangements | Patrika News
सिंगरौली

सीएम राइज स्कूल: अभी सिर्फ नाम बदला, व्यवस्थाएं वही पुरानी

चकरिया व हिर्रवाह विद्यालय के लिए अब स्वीकृत हुआ 6 करोड़बरगवां व चितरंगी के लिए अभी तक नहीं प्रस्तुत हो सका डीपीआर
जिले में चयनित है कुल 4 विद्यालय, सिर्फ एक को मिली सुविधा

सिंगरौलीNov 25, 2022 / 12:03 am

Ajeet shukla

students are less in high school MP board exam

students are less in high school MP board exam

सिंगरौली. जिले में सीएम राइज स्कूल की व्यवस्था में अब तक कोई खास परिवर्तन नहीं हो सका है। जिले के चार विद्यालयों को सीएम राइज स्कूल के रूप में चयनित किया गया है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक बरगवां को छोड़ दिया जाए तो बाकी की विद्यालयों में व्यवस्थाएं लगभग वहीं पुरानी हैं। शैक्षणिक स्टॉफ तक में परिवर्तन नहीं हुआ है। फिलहाल अब तक जाकर दो विद्यालयों में परिवर्तन की उम्मीद जगी है। क्योंकि शासन स्तर से दो विद्यालयों को बजट स्वीकृत हुआ है। यह बात और है कि दो विद्यालयों का डीपीआर तक नहीं भेजा जा सका है।
शिक्षा अधिकारियों के मुताबिक अभी हाल ही में सीएम राइज स्कूल के रूप में चयनित शासकीय हाईस्कूल चकरिया के लिए 31.40 करोड़ और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिर्रवाह के लिए 32.20 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत हुआ है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरगवां और शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चितरंगी का प्रस्ताव अभी भेजा जाना बाकी है। जाहिर सी बात है कि विद्यालयों में अभी सीएम राइज स्कूल के नाम पर केवल कागजी खानापूर्ति हुई है।
चकरिया को शिक्षक तक नहीं मिले

सीएम राइज स्कूलों की स्थिति का अंदाज महज इस बात से लगाया जा सकता है कि शासकीय हाईस्कूल चकरिया को नए शिक्षक तक नहीं मिले हैं। वहां के व्यवस्था प्रभारी प्राचार्य के भरोसे है। उपाचार्य का पद भी खाली है। एक भी नया शिक्षक नहीं मिला है। पूर्व के छह शिक्षकों के भरोसे पहले की तरह पढ़ाई चल रही है। कुछ ऐसा ही हाल शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चितरंगी का है। वहां कोई प्राचार्य नहीं है। पदस्थ एक उपाचार्य के भरोसे विद्यालय है। विद्यालय में केवल 8 शिक्षक है। पूर्व के 4 शिक्षकों के अलावा 4 शिक्षक नए नियुक्त किए गए हैं।
शिक्षकों के मामले में बरगवां ठीक

शिक्षकों के मामले में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरगवां की स्थिति कुछ संतोषजनक है। बरगवां विद्यालय में प्राचार्य के अलावा एक उपाचार्य भी हैं। 16 नए शैक्षणिक स्टॉफ की नियुक्ति हुई है। जबकि 10 शिक्षक पूर्व से पदस्थ हैं। बरगवां के अलावा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिर्रवाह की स्थिति भी शैक्षणिक स्टॉफ के मामले में काफी हद तक ठीक है। वैसे तो यह विद्यालय प्रभारी प्राचार्य के भरोसे है और कोई उपाचार्य भी नहीं है, लेकिन शिक्षकों की कमी नहीं है। विद्यालय 11 नए शिक्षकों की नियुक्ति हुई है और नौ शिक्षक पूर्व से चयनित हैं।
स्कूलों के लिए तय योजना

– नर्सरी से लेकर हायर सेकंडरी तक विकसित होगा।

– हिन्दी के अलावा अंग्रेजी माध्यम की भी पढ़ाई होगी।

– 1500 छात्रों के लिए अधोसंरचना तैयार करना है।
– स्कूल के लिए वाहन व पहुंच मार्ग की व्यवस्था होगी।

– 10 किमी दूर तक के बच्चों को लाने की योजना।

वर्जन –

सीएम राइज स्कूलों के लिए व्यवस्था की जा रही है। यह एक सतत प्रक्रिया है। इसमें वक्त लगेगा।
एसबी सिंह, डीइओ सिंगरौली।

Home / Singrauli / सीएम राइज स्कूल: अभी सिर्फ नाम बदला, व्यवस्थाएं वही पुरानी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो