scriptसिंगरौली में ऐसा क्या मिला जिसे पाकर गदगद हुए द ग्रेट खली और कर दिया यह वादा | WWE Wrestler Great Khali in Singrauli | Patrika News
सिंगरौली

सिंगरौली में ऐसा क्या मिला जिसे पाकर गदगद हुए द ग्रेट खली और कर दिया यह वादा

मध्य प्रदेश सरकार से आग्रह करूंगा जो कुश्ती आप टीवी पर देख रहे थे उसे सामने देख खकें

सिंगरौलीJan 30, 2018 / 09:01 pm

Vedmani Dwivedi

WWE Wrestler Great Khali in Singrauli

WWE Wrestler Great Khali in Singrauli

सिंगरौली. मंगलवार को चुन कुमारी स्टेडियम ऐतिहासिक आयोजन का साक्ष्य बना। दोपहर 3.25 पर यहां जैसे ही अंतरराष्ट्रीय रेसलर द ग्रेट खली दाखिल हुए पूरा मंजर खली – खली के नारों से गुंज उठा। कुश्ती के प्रति लोगों की दीवानगी देख खली भी अपने आप को रोक नहीं पाए। खड़े होकर खेल प्रेमियों का अभिवादन स्वीकार किया।

 

WWE Wrestler Great Khali in Singrauli
IMAGE CREDIT: patrika
लोगों से मिले प्यार से वे इतना गदगद हुए कि उन्होंने सिंगरौली में अंतरराष्ट्रीय स्तर की कुश्ती स्पर्धा कराने का वादा कर दिया। कहा कि दुनियां में वे कई जगह गए लेकिन इस तरह से कुश्ती के प्रति जुनून और प्यार नहीं देखा। जैसे ही लोगों को खली की और से अंतरराष्ट्रीय आयोजन का आश्वासन मिला पूरा स्टेडियम तालियों की गडग़ड़ाहट से स्वागत किया। साथ ही उन्होंने स्थानीय खेल प्रेमियों को आगे आने का आग्रह किया।
WWE Wrestler Great Khali in Singrauli
IMAGE CREDIT: patrika

छत पर बैठे रहे लोग
द ग्रेट खली के प्रति लोगों ने गजब की दीवानगी दिखाई। आयोजन के पहले एवं दूसरे दिन की अपेक्षा बहुत ज्यादा संख्या में लोग खली को देखने पहुंचे। स्टेडियम में कहीं बैठने तक की जगह नहीं बची थी। कुछ लोग स्टेडियम की छत पर तो कुछ आस – पास बड़े भवनों में बैठ कर खली का इंतजार कर रहे थे। सुबह १२ बजे से ही स्टेडियम पूरी तहर से भर गया था। इसके बाद खाली नहीं हुआ। जो खेल प्रेमी एक स्थान पर बैठ गया वह उठ कर नहीं गया कि कहीं उसकी जगह कोई दूसरा न ले ले।

 

WWE Wrestler Great Khali in Singrauli
IMAGE CREDIT: patrika
भीड़ संभालने में पुलिस के छूटे पसीने
भीड़ को संभालने में पुलिस के पसीने छूट गए। सुबह से ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा खुद व्यवस्था बनाने में लगे रहे। भीड़ को देखते हुए भगदड़ की संभावना बन रही थी। ऐसे में पुलिस के लिए व्यवस्था बनाना बेहद जरूरी था। पुलिस की बार – बार समझाईश के बाद भी लोग मानने को तैयार नहीं थे। भीड़ के बीच में धक्का – मुक्की होती रही। कभी भीड़ खड़ी हो जाती तो कभी बड़ी संख्या में भीड़ एक साथ आगे बढऩे लगती। भीड़ में हर जगह पुलिस के जवान लगाए गए थे। जो लोगों को समझाईश देकर उन्हें बैठाते रहे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
WWE Wrestler Great Khali in Singrauli
IMAGE CREDIT: patrika

हजारों की संख्या में बाइक

बैढऩ के कॉलेज चौराहा से लेकर मस्जिद चौराहा तक करीब दो किमी के दायरे में सड़क के दोनों किनारे पर बाइक खड़ी रही। जबकि बाइक रखने के लिए पशु चिकित्सालय एवं काली मंदिर मार्ग स्थिति पार्किंग में व्यवस्था की गई थी। इसके बावजूद वहां जगह नहीं बची। जिसकी वजह से सड़क के किनारे लोगों ने बाइक खड़ी की। बैढऩ कॉलेज चौराहा से मस्जिद चौराह एवं कोतवाली थाना तक लोगों की भारी भीड़ रही व आना – जाना लगा रहा।

Home / Singrauli / सिंगरौली में ऐसा क्या मिला जिसे पाकर गदगद हुए द ग्रेट खली और कर दिया यह वादा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो