
कैलाश नगर/सिरोही। आपने कई बड़े शहरों में मकान को जैक लगाकर ऊंचा करते तो सुना होगा, लेकिन सिरोही जिले में कैलाश नगर के पास छोटे से गांव सेऊडा में 19 साल पहले बने मकान को जैक से 4 फीट ऊंचा उठाकर 40 फीट दूर शिफ्ट किया जा रहा है। यहां 15 मिस्त्रियों ने मकान के नीचे खुदाई कर 150 जैक लगाकर 1600 वर्गफीट में बने एक मंजिला मकान को जमीन से चार फीट ऊंचा उठा दिया और अब 40 फीट दूर शिफ्ट किया जाएगा।
सेऊडा गांव निवासी चंपालाल पुत्र छोगालाल रावल ने 2003 में मकान बनवाया था। मकान सड़क से करीब डेढ फीट नीचा होने से बारिश में मकान में पानी भर जाता है। साथ ही पार्किंग की भी समस्या है। इसके चलते मकान को ऊंचा उठाकर दूर शिफ्ट करने का निर्णय लिया। मकान शिफ्टिंग का कार्य हरियाणा की एक कंपनी कर रही है। इस कार्य पर करीब 8 लाख रुपए से अधिक का खर्च बताया जा रहा है।
इसलिए कर रहे मकान को शिफ्ट
वर्तमान में मकान रोड से करीब डेढ़ फीट नीचा होने से पानी निकासी की नाली और बारिश में सड़क का पानी मकान में भर जाता है। चंपालाल मकान के निर्माण पर काफी राशि खर्च कर चुके हैं। इसलिए दुबारा से निर्माण करने के बताय उन्होंने मकान को ऊंचा उठाकर दूर शिफ्ट करने का निर्णय लिया। खास बात ये है कि इस पूरी प्रक्रिया में मकान की दीवारों पर कहीं भी दरार नहीं आई है।
डेढ़ माह से जुटे मिस्त्री
इस आधुनिक तकनीक से मकान को ऊंचा उठाकर साइड में शिफ्ट करेंगे। ताकि पानी भराव की समस्या से निजात मिल सके। शिफ्टिंग में 1400 रुपए प्रति वर्ग फीट के हिसाब से खर्च आएगा। इस कार्य में मिस्त्री डेढ़ माह से जुटे हुए है।
इनका कहना
यहां काम देख रहे कम्पनी मालिक धूम सिंह का कहना है कि सेऊडा के मैन रोड के पास बने मकान को चार फीट ऊपर उठा कर साइड में शिफ्ट कर रहे है। इससे पानी भराव की समस्या से निजात मिलेगी और मकान के आगे कार पार्किंग भी कर सकेंगे।
Published on:
12 Dec 2022 05:10 pm
बड़ी खबरें
View Allसिरोही
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
