जब यह ट्रेन मारवाड़ जंक्शन से गुजरती हुई आबूरोड पहुंची, तभी से मारवाड़ के लोगों में नई उम्मीद जागी है। अब अजमेर से दिल्ली के बीच चलने वाली इस ट्रेन को पालनपुर तक संचालित करने की मांग की जा रही है। क्षेत्र के यात्रियों का कहना है कि इस वंदे भारत ट्रेन को आबूरोड, पालनपुर तक संचालित की जाए, ताकि यात्रियों को लाभ मिल सके।