रसद अधिकारी मोहनलाल देव को अभी सरकारी आवास आवंटित नही हुआ हैं, जिसके चलते इनको सर्किट हाउस में चार नंबर कमरा अस्थाई निवास के तौर पर दिया गया हैं। एसीबी ने ट्रेप की कार्रवाई को सर्किट हाउस के इसी चार नंबर कमरे में अंजाम दिया। जालोर एसीबी के डिप्टी अनराज पुरोहित ने पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया। वहीं सिरोही एसीबी के नारायणसिंह राजपुरोहित ने भी ट्रेप की इस कार्रवाई में पूरा सहयोग किया।