नाकाबंदी देख चालक घबराया चालक
पांथावाड़ा थाना प्रभारी एबी दत्ता के अनुसार मंडार की तरफ से गुजरात पासिंग कार आई। पुलिस की नाकाबंदी देख चालक घबरा गया। चौकी पर तैनात हैड कांस्टेबल हंसमुख भाई, दलपत भाई, कांस्टेबल अमृत भाई, तेजस भाई, विक्रम सिंह, भरत भाई व करसन भाई ने कार को घेर कब्जे में ले लिया। तलाशी लेने पर उसमें भरी अंग्रेजी शराब की 181 बोतलें बरामद कर भीलवाड़ा के हरडा भोजरास निवासी परमेश्वर भाई पुत्र गोपाल भाई राजपूत को गिरफ्तार कर कार को जब्त कर लिया गया।