पुलिस ने बताया कि एक साल पहले देर रात्रि करीब 2.50 बजे हिम्मतराम, उसकी पत्नी गुडिया कुमारी व भावना कुमारी अपने गांव से लौटाणा मेले में मंदिर दर्शन करने के लिए गए थे। इस दौरान मेले में बदमाश व्यक्तियों ने हिम्मतराम पर हमला कर बेटे का मोबाइल, पर्स में रखे 7 हजार रुपए व जरूरी दस्तावेज, गुडिया का चांदी का कन्दौरा आदि लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।