18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sarso Chana MSP Update: किसानों के लिए राहत, 1 अप्रेल से समर्थन मूल्य पर खरीदेंगे सरसों-चना, जानिए कीमत

Kisan News Update: सिरोही के किसानों के लिए राहत की खबर है, एक अप्रेल से सरसों और चना की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर शुरू होगी। जिले में चार खरीद केन्द्र बनाए गए हैं, जहां किसान अपनी उपज सीधे बेच सकेंगे।

2 min read
Google source verification
Sarso Chana MSP Rajasthan, Sarso Chana Price Support, Rajasthan Farmers Sarso Chana News, Sarso Chana Buying Centers Rajasthan, Rajasthan Agriculture News 2026, Sarso Chana Crop Update Rajasthan, MSP Sale Sarso Chana Rajasthan, Rajasthan Farmers Relief News, Sarso Chana Procurement Rajasthan, Sarso Chana Online Registration Rajasthan, Sarso Chana Harvest Update, Rajasthan Crop Price Alert, Sarso Chana Market News Rajasthan, Rajasthan Farmer Support Scheme, Sarso Chana Latest News 2026

फसल के साथ खड़ा किसान। फोटो- पत्रिका

सिरोही। किसानों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरसों और चना की खरीद एक अप्रेल से शुरू करने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत जिले में चार खरीद केन्द्र बनाए गए हैं। जावाल, शिवगंज, रेवदर और स्वरूपगंज में स्थापित इन केन्द्रों पर किसान अपनी उपज सीधे बेच सकेंगे।

सरकार ने सरसों का समर्थन मूल्य 6200 रुपए प्रति क्विंटल और चने का 5875 रुपए प्रति क्विंटल तय किया है। किसानों को समर्थन मूल्य पर अपनी उपज बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीयन करवाना होगा। पंजीयन प्रक्रिया 20 मार्च से शुरू होगी। कृषि अधिकारियों के अनुसार इस बार जिले में 4865 हैक्टेयर में चना और 23872 हैक्टेयर में सरसों की बुवाई हुई थी।

सरकार का उद्देश्य है कि किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिले और वे बाजार में दलालों या बिचौलियों पर निर्भर न रहें। समर्थन मूल्य पर खरीद से किसानों को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी और उनकी आय में स्थिरता आएगी। एक अप्रेल से जिंस की खरीद शुरू होने के साथ ही किसानों को सीधे लाभ मिलेगा।

बादलों ने बढ़ाई किसानों की चिंता

मौसम का बदलता मिजाज किसानों की चिंता बढ़ा रहा है। सरसों की कटाई के साथ ही तैयार फसल को घर ले जाने की होड़ लगी हुई है। आसमान में बादल छाने से खेतों में काम कर रहे किसानों की बेचैनी बढ़ गई है। इन दिनों सरसों और चने की फसल की कटाई जोर-शोर से चल रही है। मौसम बिगड़ने की आशंका को देखते हुए किसान जल्द से जल्द फसल समेटने में जुटे हुए है। वहीं कृषि विभाग ने किसानों से समय पर पंजीयन कराने और निर्धारित केन्द्रों पर ही उपज बेचने की अपील की है।
अधिकारियों का कहना है कि खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

फैक्ट फाइल

  • सरसों का समर्थन मूल्य 6200 और चना का 5875 रुपए प्रति क्विंटल
  • पंजीयन प्रक्रिया 20 मार्च से शुरू होगी
  • इस साल 4865 हैक्टेयर में चना और 23872 हैक्टेयर में सरसों की बुवाई हुई
  • जावाल, शिवगंज, रेवदर और स्वरूपगंज में बनाए गए खरीद केन्द्र

इनका कहना है

सरसों और चना की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर एक अप्रेल से शुरू होगी। जिले में जावाल, शिवगंज, रेवदर और स्वरूपगंज में खरीद केन्द्र बनाए गए हैं। पंजीयन प्रक्रिया 20 मार्च से शुरू होगी।

  • जयदेव देवल, डिप्टी रजिस्ट्रार, सहकारिता विभाग, सिरोही

बड़ी खबरें

View All

सिरोही

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग