18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update 18 March : राजस्थान के इन 3 जिलों में 3 घंटे में बारिश का अनुमान, जानें 19-20 मार्च को कैसा रहेगा मौसम

Weather Update 18 March : मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी के अनुसार राजस्थान के तीन जिलों में तीन घंटे के अंदर बारिश, मेघगर्जन और तेज हवा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जानें 19 मार्च को कैसा मौसम रहेगा।

2 min read
Google source verification
Weather Update 18 March in 3 hours Rajasthan 3 districts Rain forecast Know how weather on 19-20 March

बीकानेर की फाइल फोटो। ANI

Weather Update 18 March : मौसम विभाग ने सुबह 10 बजे एक नई भविष्यवाणी की। जिसमें राजस्थान के तीन जिलों में बारिश, मेघगर्जन और तेज हवा का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के नए अपडेट के अनुसार प्रदेश के तीन जिलों जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर और आस-पास के क्षेत्र में अलग-अलग स्थान पर तीन घंटे के अंदर बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही मेघगर्जन और आकाशीय बिजली भी गिरने की संभावना है। इसके साथ ही कहीं कहीं 20-30 KMPH की गति से हवा चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग की जनता को सलाह

मौसम विभाग ने जनता को सलाह दी है कि मेघगर्जन के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लें। पेड़ों के नीचे शरण बिल्कुल न लें। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल दें। साथ ही मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।

19-20 मार्च को पूरे राजस्थान में बारिश-ओले का अलर्ट

मौसम विभाग ने अपने नए अपडेट में बताया है कि उत्तर भारत में पश्चिमी विछोभ सक्रिय है। जिसका राजस्थान में असर दिखेगा। लगभग पूरे राजस्थान में 19 मार्च और 20 मार्च का अलर्ट है। इस दौरान बारिश के साथ ओले भी गिरेंगे। 21 मार्च से प्रदेश में इस सिस्टम का असर खत्म होगा और आसमान साफ रहेगा।

चित्तौड़गढ़ में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दर्ज

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में चित्तौड़गढ़ में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 36.9 और कोटा में 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

फतेहपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा

सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस फतेहपुर (सीकर) में दर्ज हुआ। प्रदेश के लगभग अधिकांश हिस्सों में मंगलवार को बादल छाए। धूप कम रही। तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज हुई।

पकी फसल के लिए सही ढंग से करें भंडारण

मौसम विभाग ने बारिश की संभावना को देखते हुए किसानों को पकी फसल के लिए सही ढंग से भंडारण करने की सलाह दी है। कटी हुई फसल को खेत में खुले में न छोड़ें। तुरंत (तिरपाल) या प्लास्टिक शीट से ढक दें। साथ फसल तेजी के साथ किसी सुरक्षित स्थान पहुंचाने की कोशिश करे। नहीं तो भारी नुकसान हो सकता है।